'4 साल किया टाइमपास' तारा सुतारिया को एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन ने दिया धोखा? बोले-'मैंने हमेशा प्यार...'

Tara Sutaria Ex Boyfriend Aadar Jain: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया के एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी संग शादी करने वाले हैं। हाल ही में कपल का मेहंदी फंक्शन हुआ जिसमें परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए। इस दौरान आदर ने अलेखा के लिए प्यार का इजहार किया। साथ ही बताया कि उन्होंने 4 साल टाइमपास किया।

आदर जैन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कहते हैं कि, "मैं हमेशा से उसे चाहता था, और हमेशा उसके साथ रहना चाहता था, लेकिन मुझे कभी उसके साथ रहने का मौका नहीं मिला। उसने मुझे टाइम-पास के जरिए 20 साल के लंबे सफर पर भेज दिया। लेकिन आज के दिन ये इंतजार करने के बाद सब कुछ सही लगता है, क्योंकि मैं इस खूबसूरत, महिला से शादी कर रहा हूँ, जो एक ख्वाब जैसी लगती है।"

Tara Sutaria Ex Boyfriend Aadar Jain

आदर ने आगे कहा, "मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ, और यह इंतजार करना वाकई में सही था। ये एक राज़ है, मैं हमेशा से उसे प्यार करता था। मैंने अपनी ज़िन्दगी के चार साल टाइमपास किया। लेकिन अब मैं प्यार करता हूं और तुम्हारा ही हूं, बेबी।"

आदर और अलेखा ने पिछले साल सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें कपल ने सोशल मीडिया पर भी साझा की। इसमें कपल के करीबी दोस्त और परिवार वाले भी शामिल हुए थे। अब दोनों जल्द ही पति पत्नी बनने वाले हैं। कपल की भव्य मेहंदी सेरेमनी मुंबई में हुई, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, जया बच्चन समेत अन्य सितारे भी शामिल हुए।

अलेखा से पहले आदर तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में थे, और दोनों ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट भी किया। कपल को अक्सर एकसाथ स्पॉट किया जाता था। लेकिन साल 2023 में उनका ब्रेकअप हो गया। पिछले साल, आदर ने एक फोटो शेयर कर ऐलान किया कि उन्होंने अलेखा को प्रपोज किया था। बाद में पता चला कि अलेखा आदर और तारा की करीबी दोस्त थीं, और जब वे डेटिंग कर रहे थे, तो अलेखा उनके साथ नजर आती थीं। इसके बाद अलेखा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+