क्या कार्तिक आर्यन को डेट कर रही हैं तारा सुतारिया? लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन संग ब्रेकअप का ऐलान
Tara Sutaria Broke up with Boyfriend: बॉलीवुड की खूबसूरत बाला तारा सुतारिया ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन संग रिश्ता खत्म कर लिया है। ये बात लोगों को उस वक्त पता चली जब तारा ने खुद बताया कि वे अब किसी के साथ नहीं हैं। अब इस बात की अफवाह फैल रही है कि तारा कार्तिक आर्यन को डेट कर रही हैं।
हाल ही में तारा सुतारिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन संग ब्रेकअप को कंफर्म कर दिया है। हालांकि, उन्होंने ब्रेकअप की वजह को साफ नहीं किया है लेकिन ये जरूर बता दिया है कि दोनों अब साथ नहीं हैं। तारा ने बताया कि वे आदर संग दोस्त रहेंगी।

न्यूज 18 से बात करते हुए तारा ने खुलासा किया कि वे फिलहाल किसी रिश्ते में नहीं हैं। जब उनसे डेटिंग को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं किसी रिलेशनशिप में नहीं हूं। इसके साथ ही तारा ने कार्तिक आर्यन संग डेटिंग रूमर्स पर भी चुप्पी तोड़ी है।
बताते चलें कि तारा सुतारिया पिछले लंबे समय से आदर जैन संग रिलेशनशिप में थीं। अब एक्ट्रेस ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि वे अब किसी भी रिलेशनशिप में नहीं हैं। वहीं कार्तिक आर्यन संग डेटिंग रूमर्स पर उनके पेरेंट्स के रिएक्शन वाले सवाल पर तारा ने कहा कि नहीं, वे मुझे परेशान नहीं करते। मेरे पास दुनिया के सबसे अच्छे मां-बाप हैं।
हाल ही में तारा सुतारिया को कार्तिक आर्यन संग एक पार्टी से बाहर निकलते हुए देखा गया। कार्तिक और तारा ने एक दूसरे को गले भी लगाया था। कार्तिक आर्यन ने तारा को उनकी कार तक ड्रॉप भी किया था। इसके बाद से दोनों डेटिंग रूमर्स को लेकर सुर्खियों में आ गए। ऐसे में अब तारा सुतारिया ने जब अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड संग ब्रेकअप कर लिया है तो ऐसे में कार्तिक और उनके अफेयर के चर्चे जोरों-शोरों से होने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications