क्या शादीशुदा मर्द के प्यार में पड़ीं तान्या मित्तल? विधायक के बाद एक और नया ट्विस्ट, हुआ सनसनीखेज खुलासा

Tanya Mittal: 'बिग बॉस-19' के हालिया एपिसोड में घर के नए कैप्टन की घोषणा हो गई है। इस बार घर की कमान अमाल मलिक के हाथों में सौंपी गई है। टास्क के रोमांचक दौर के बाद असेंबली रूम में वोटिंग प्रक्रिया के जरिए अमाल मलिक को बहुमत मिला और वह नए कैप्टन बने।

तान्या मित्तल का नया अफेयर
इससे पहले ये जिम्मेदारी बसीर अली के पास थी। हर बार की तरह इस बार भी तान्या मित्तल सुर्खियों में छाई रहीं। लेकिन इस बार वजह विधायक बॉयफ्रेंड नहीं, बल्कि एक शादीशुदा मर्द से जुड़ा अफेयर बना। ये खुलासा खुद तान्या की करीबी दोस्त कुनिका सदानंद ने किया है, जिसमें नीलम गिरी भी साथ में नजर आईं।

Tanya Mittal

क्या शादीशुदा मर्द के प्यार में फंसी हैं तान्या मित्तल?

-पिछले एपिसोड में घर में कैप्टन का चुनाव टास्क बेहद मनोरंजक रहा। अमाल मलिक को सबसे ज्यादा वोट मिलने के बाद नए कैप्टन का ताज पहनाया गया। उसके बाद जब सभी अपने-अपने अड्डों पर लौटे, तो कुनिका और नीलम साथ बैठकर चर्चा करने लगीं।

-बातचीत के दौरान कुनिका सदानंद ने नीलम गिरि से तान्या मित्तल के व्यवहार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि तान्या के दिमाग में कुछ गड़बड़ है। कुनिका ने ये भी बताया कि तान्या ने खुद उनसे पूछा था कि क्या शादीशुदा मर्द से प्यार करना गलत है।

कुनिका सदानंद ने खोली तान्या मित्तल की पोल

इस पर कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल को बताया कि ऐसा कोई नियम नहीं है। नीलम गिरि ने भी तान्या मित्तल के अजीब व्यवहार की तरफ इशारा किया। उन्होंने कहा कि तान्या या तो बेवजह रोती रहती हैं या फिर बिना वजह बेमतलब की बातें करती रहती हैं। इस खुलासे के बाद तान्या की पर्सनल लाइफ पर फिर से सवाल उठने लगे हैं।

सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल को किया जा रहा है ट्रोल

-इससे पहले तान्या मित्तल अपने बेबाक बयानों, बड़े स्वाभिमान और अमीरी दिखाने के अंदाज को लेकर भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में भी खुलासा किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका रिश्ता एक विधायक के साथ रहा है।

-तान्या मित्तल लगातार अपने डीवा एटीट्यूड के चलते खबरों में रहती हैं। लेकिन उनके इस हरकत से लोग खास प्रभावित नहीं दिख रहे हैं। उल्टा सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

तान्या मित्तल के एक्स बॉयफ्रेंड को किया गया गिरफ्तार

-फिलहाल खबर आ रही है कि तान्या मित्तल के कथित एक्स बॉयफ्रेंड और यूट्यूबर बलराज सिंह को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें मुंबई गोरेगांव वेस्ट पुलिस ने खास धर्म पर आपत्तिजनक कमेंट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनकी ये गिरफ्तारी तब हुई जब अभिनेत्री जोया खान ने एक ऑडियो क्लिप जारी की है।

-जोया खानने ये दावा किया था कि वह बलराज के साथ रिलेशन में थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बलराज और जोया के बीच धर्म से जुड़ी आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर बहस हुई है, जिसके बाद जोया ने बलराज के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है।

'तान्या मित्तल बहुत बनावटी हैं'

-तान्या मित्तल के बिग बॉस 19 में जाने के बाद बलराज सिंह कई पॉडकास्ट में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने खुद को तान्या का बॉयफ्रेंड बताया था। साथ ही उन्होंने तान्या को 'फर्जी' भी कहा था। बलराज के मुताबिक उनका और तान्या का रिलेशन ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था।

-बलराज सिंह के मुाबिक तान्या मित्तल बहुत बनावटी हैं और उन्हें ऐसे लोग पसंद नहीं हैं। हालांकि तान्या या उनकी टीम की तरफ से बलराज की इन बातों पर सफाई नहीं दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+