'तान्या मित्तल बाहर मिनी स्कर्ट पहनकर', क्रिकेटर की बहन ने Tanya के कपड़ों की खोली पोल, कहा- शर्म आ जाएगी
Tanya Mittal and Malti Chahar: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। शो में हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में हुए वीकेंड का वार में सलमान खान ने अमाल मलिक, मालती चाहर और शहबाज बदेशा की जमकर क्लास लगाई थी।
मालती चाहर-तान्या मित्तल के बीच हुई बहस
अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें मालती चाहर एक बार फिर तान्या मित्तल पर निशाना साधती नजर आ रही हैं। नए प्रोमो में मालती चाहर घरवालों के सामने तान्या मित्तल की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे करती नजर आई हैं।

मालती चाहर ने खोली तान्या मित्तल के कपड़ों की पोल
-मालती चाहर ने कहा कि तान्या मित्तल बिग बॉस के घर में खुद को संस्कारी दिखाने की कोशिश कर रही हैं, जबकि बाहर उनकी लाइफस्टाइल कुछ और ही है। मालती चाहर ने कहा- तान्या सिर्फ बिग बॉस के घर में साड़ी पहनती हैं, बाहर तो वो मिनी स्कर्ट और वेस्टर्न ड्रेस में रील्स बनाती हैं।
-आपको बता दें कि तान्या मित्तल बिग बॉस के घर में अपनी साड़ियों के कलेक्शन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हर एपिसोड में उनका नया ट्रेडिशनल लुक देखने को मिलता है और वो कई बार कह चुकी हैं कि साड़ी पहनना उनकी पहचान है। मगर अब मालती चाहर के इन बयानों ने उनकी इस इमेज पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मालती चाहर के नए आरोपों से बढ़ा विवाद
-मालती चाहर ने आगे कहा- तान्या मित्तल इंस्टाग्राम पर साड़ी में वीडियो बनाती हैं, लेकिन कुछ वीडियोज में उन्होंने मिनी स्कर्ट और पेटीकोट पहनकर रील शूट की है, जिसे देखकर शर्म आ जाएगी।
-इसके साथ ही मालती ने ये भी दावा किया कि तान्या मित्तल बाहर एडल्ट टॉय बिजनेस से जुड़ी हुई हैं। मालती की ये बात सुनकर घर के बाकी सदस्य भी दंग रह गए। आने वाले एपिसोड में मालती और तान्या के बीच जोरदार बहस और टकराव देखने को मिल सकता है।
दिवाली पार्टी में छाया मस्ती का रंग
तनाव भरे माहौल के बीच 'बिग बॉस 19' के घर में दिवाली पार्टी का आयोजन भी हुआ था। इस मौके पर मशहूर सिंगर अल्ताफ राजा ने अपने गानों से पार्टी में जान डाल दी। उनके सुपरहिट ट्रैक पर सभी कंटेस्टेंट्स ने जमकर डांस किया और खूब मस्ती की।
इस हफ्ते नहीं हुआ कोई एविक्शन
-इस वीकेंड के वार में किसी भी कंटेस्टेंट को घर से बाहर नहीं किया गया, लेकिन सलमान खान ने सभी घरवालों को उनके बर्ताव और गेम स्ट्रेटेजी को लेकर सख्त हिदायत दी।
-'बिग बॉस 19' का ताजा एपिसोड एक बार फिर विवादों और एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है। एक तरफ मालती चाहर और तान्या मित्तल के बीच गर्मागर्म बहस की झलक देखने को मिलेगी, तो वहीं दूसरी ओर दिवाली पार्टी का मजेदार माहौल भी घर को रौनक से भर देगा।












Click it and Unblock the Notifications