Tanishaa Mukerji ने जीजा अजय देवगन को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कैमरे पर बताई ये बड़ी बात

Tanishaa Mukerji: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी को टीवी के पॉपुलर डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा 11 में देखा गया था। उनकी जोड़ी तरुण राज निहलानी के साथ थी। उन्होंने अच्छा परफॉर्म किया और उन्हें इसके लिए जमकर तारीफ भी मिली थी। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस को शो से बाहर कर दिया गया है। हालांकि तनीषा का सफर इस शो में काफी अच्छा रहा और उन्होंने यहां कई चौंकाने वाले खुलासे बी किए।

तनीषा मुखर्जी ने किए चौंकाने वाले खुलासे
डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' के पहले एपिसोड में तनीषा मुखर्जी ने खुलासा किया था कि उन्होंने ये शो क्यों चुना था। उन्होंने कहा कि वह अजय देवगन, काजोल और अपने परिवार के अन्य लोगों की तरह सफलता की ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच पाईं। इसीलिए वह इस शो में अपना नाम बनाने के लिए आई हैं।

Tanishaa Mukerji

तनीषा को रहा पापा के साथ समय न बिता पाने का अफसोस
वहीं तनीषा मुखर्जी ने शादी स्पेशल एपिसोड के दौरान अपनी परफॉर्मेंस अपने पिता को समर्पित की थी। उन्होंने बताया था कि जब उनके पिता जिंदा थे तो वह उनके साथ नहीं रहती थीं लेकिन उनके निधन के बाद वह उनके घर रहने चली गईं। उन्होंने कहा कि वह कभी भी अपने पिता के करीब नहीं थीं लेकिन उनके निधन के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वह कितने जरूरी थे।

पापा के प्रति उनका रवैया बहुत ही खराब था
तनीषा मुखर्जी ने बताया था कि पिता की मौत के बाद उन्हें इस बात का एहसास हुआ था कि पापा के प्रति उनका रवैया बहुत ही खराब था। उन्होंने स्टेज पर कहा था कि लोग अपने माता-पिता को हल्के में लेते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

तनीषा ने जीजा अजय देवगन को लेकर कही ये बात
तनीषा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली फिल्म के बाद 2-3 साल तक उनके पास कोई काम नहीं था। उन्हें कोई काम नहीं दे रहा था। ऐसे में उनके जीजा अजय देवगन ने उनका करियर बचाने की पूरी कोशिश की थी। तनीशा ने बताया था कि अजय देवगन ने इंडस्ट्री में कई लोगों से उनके काम के लिए बात की थी।

तनीषा मुखर्जी का भयानक एक्सीडेंट
डांस रिएलिटी शो में तनीषा मुखर्जी ने खुलासा किया था कि जब वह अपनी पहली फिल्म सश्श्श की शूटिंग कर रही थीं तो वह कोमा में चली गई थीं। दरअसल वह मनाली में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं और अपने को-एक्टर और फिल्म के क्रू मेंबर्स के साथ एक दुर्घटना का शिकार हो गई थीं। वह इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गई थीं। वह कार से बाहर गिर गई थीं और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। वह उस समय एक महीने के लिए घर पर बेड रेस्ट पर थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+