Sarath Babu Passes Away: मशहूर साउथ एक्टर सरथ बाबू का हुआ निधन, अचानक फेल हो गए ऑर्गन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर सरथ बाबू अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है।

Sarath Babu

Sarath Babu Passed Away: साउथ इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता सरथ बाबू ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कुछ लोग अब भी इस खबर को सुनकर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। सरथ बाबू पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और वेंटिलेटर पर थे। उनकी हालत बहुत ही गंभीर बनी हुई थी। उनके निधन की खबर सुनकर फैन्स को बड़ा सदमा लगा है और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

सरथ बाबू लंबे समय से थी बीमार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सरथ बाबू की काफी समय से तबीयत बिगड़ी हुई थी। 20 अप्रैल को उन्हें बेंगलुरू हैदराबाद के एआईजी हॉस्पिटल लाया गया था। लेकिन, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। बता दें कि, सरथ बाबी के ऑर्गन ने अचानक काम करना बंद कर दिया था। जिसकी वजह से उनका निधन हो गया।

अचानक फेल हो गए ऑर्गन
बताया जा रहा है कि, सरथ बाबू सेप्‍स‍िस जैसी गंभीर बिमारी से पीड़ित थे। जिसके कारण उनकी किडनी, लिवर और फेफड़े ने काम करना बंद कर दिया था। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सोमवार को सरथ बाबू ने अस्पताल के बिस्तर में आखिरी सांस ली। बताया जाता है कि वो सुपरस्टार रजनीकांत के बेहद करीबी दोस्त थे। और सरथ बाबू के अचानक निधन की खबर सुनकर उन्हें भी बड़ा झटका लगा है। फिलहाल सोशल मीडिया के जरिए सभी साउथ के सेलेब्स और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+