जब विराट कोहली से इश्क लड़ा बैठी थीं तमन्ना भाटिया, एक ऐड शूट के बाद उड़ी थी अफवाह, लेकिन फिर....
Tamannaah Bhatia Virat Kohli: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों विजय वर्मा संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच खबर आ रही है कि कपल का ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि, कपल ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। बता दें कि, विजय वर्मा से पहले तमन्ना भाटिया का विराट कोहली संग रिश्ता काफी चर्चा में था।
बता दें कि, विराट कोहली और तमन्ना भाटिया ने साथ में एक ऐड शूट किया था। जिसकी तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं। इस ऐड के बाद विराट कोहली और तमन्ना भाटिया को साथ में कई बार स्पॉट किया गया जिसके कारण दोनों के रिश्ते की अफवाहों ने जोर पकड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, तमन्ना भाटिया और विराट कोहली ऐड की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए और फिर अफेयर शुरू हुआ। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। हालांकि दोनों में से किसी ने अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया। बल्कि एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान इन अफवाहों को खारिज किया और इसे फर्जी बताया।
ये भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia-Vijay Varma: कौन है ज्यादा अमीर, तमन्ना भाटिया या विजय वर्मा? क्या पैसों के लिए हुआ ब्रेकअप?
तमन्ना भाटिया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने ऐड की शूटिंग के दौरान विराट कोहली से महज चार शब्द ही बोले थे। एक्ट्रेस ने कहा, 'काश, इसके बारे में लोगों को सच्चाई पता होती। मुझे लगता है कि हमने ऐड की शूटिंग के दौरान चार शब्द ही बोले थे। उसके बाद मैं विराट से कभी नहीं मिली या बात नहीं की। लेकिन, मुझे कहना होगा कि वह हमारे साथ काम करने वाले कई एक्टर्स से बेहतर थे।'
बता दें कि, विराट कोहली ने साल 2017 में अनुष्का शर्मा से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं, जिनके साथ फिलहाल एक्ट्रेस लंदन में रह रही हैं। वहीं तमन्ना भाटिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, लस्ट स्टोरीज 2 की शूटिंग के दौरान वह और विजय वर्मा एक दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications