Tamannah-Vijay: विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया कर रहे शादी का प्लान? माता-पिता के कारण ले सकते हैं फैसला

Tamannah Bhatia And Vijay Varma: बॉलीवुड अभिनेता विजय वर्मा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद से दोनों लगातार एकसाथ स्पॉट किए जाते हैं। दोनों कैमरे के सामने अक्सर एक दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने से पीछे नहीं हटते। लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को आखिरी बार वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 में साथ देखा गया था। जिसमें कपल की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगाई। अब खबर आ रही है कि विजय और तमन्ना अब शादी करने का विचार कर रहे हैं।

Tamannaah Bhatia

तेलुगू सिनेमा की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया सीरियस रिलेशनशिप में हैं। अब शादी के लिए दोनों के पेरेंट्स दबाव बना रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कपल के माता-पिता एक दूसरे से मिल चुके हैं और वह दोनों की शादी करने का प्लान बना रहे हैं।

कहा जा रहा है कि तमन्ना ने अभी तक कोई नई फिल्म साइन नहीं की। इसका मतलब है कि वह दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। क्योंकि एक्ट्रेस अपनी लाइफ के सबसे बड़े इवेंट पर फिलहाल फोकस करना चाहती हैं। हालांकि इस पर कपल की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

बता दें कि, इससे पहले इंडिया टूडे को दिए एक इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया ने अपने करियर के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि, 'जब मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा था तो सोचा था कि सिर्फ 8 से 10 साल ही मैं इंडस्ट्री में टिक पाउंगी। इसलिए मैंने हिसाब लगाया और प्लान किया कि 30 साल की उम्र तक मैं शादी कर लूंगी और अपनी लाइफ में सेटल हो जाउंगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+