Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तमन्ना भाटिया का 6 Minute Goa Video हुआ वायरल, मिले इतने करोड़ रुपए, इंटरनेट पर क्यों मची सनसनी?

Tamannaah Bhatia Goa Viral Video: साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी चमक बिखेर चुकीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि गोवा में हुआ न्यू ईयर सेलिब्रेशन (New Year Celebration) और उससे जुड़ा उनका वायरल डांस वीडियो है।

आइटम सॉन्ग्स के चलते लाइमलाइट में आईं तमन्ना भाटिया
सोशल मीडिया पर तमन्ना भाटिया के एनर्जेटिक मूव्स ने तहलका मचा दिया है लेकिन उससे भी ज्यादा चर्चा उनकी मोटी फीस को लेकर हो रही है। तमन्ना भाटिया बीते कुछ समय से फिल्मों से ज्यादा अपने चार्टबस्टर आइटम सॉन्ग्स के चलते लाइमलाइट में हैं।

tamannaah bhatia

तमन्ना को आइटम सॉन्ग क्वीन का मिला टैग

फिल्म 'जेलर' के सुपरहिट गाने 'कावाला', 'स्त्री 2' के गाने 'आज की रात' और 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का फेमस सॉन्ग 'गफूर', इन गानों ने तमन्ना भाटिया को जबरदस्त पॉपुलैरिटी दिलाई है। इन हिट डांस नंबर्स के बाद फैंस और मीडिया ने उन्हें आइटम सॉन्ग क्वीन का टैग दे दिया है।

Goa New Year Party का वीडियो हुआ वायरल

-आपको बता दें कि न्यू ईयर के मौके पर तमन्ना भाटिया ने गोवा के बागा बीच (Baga Beach) पर एक हाई-प्रोफाइल पार्टी में परफॉर्म किया था। 31 दिसंबर 2025 को लास ओलास बीच क्लब में आयोजित इस भव्य इवेंट में तमन्ना का डांस देखने के लिए भीड़ जुटी हुई थी। उनके स्टेज पर आते ही माहौल पूरी तरह बदल गया था।

-इस इवेंट से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए हैं जिनमें तमन्ना भाटिया की एनर्जी, ग्रेस और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ हो रही है।

6 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए तमन्ना को मिली कितनी फीस?

-आपको बता दें कि सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि तमन्ना भाटिया ने इस न्यू ईयर परफॉर्मेंस के लिए कितनी फीस चार्ज की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमन्ना ने सिर्फ 6 मिनट के डांस परफॉर्मेंस के लिए 6 करोड़ रुपये लिए हैं।

-कहा जा रहा है कि तमन्ना भाटिया ने एक मिनट के लिए एक करोड़ रुपये चार्ज किए है, जिसने इंडस्ट्री में सबको चौंका दिया है। हालांकि इस दावे को लेकर अभी तक तमन्ना भाटिया या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सोनम बाजवा के साथ डांस वीडियो हुआ वायरल

इस खास मौके पर तमन्ना भाटिया के साथ पंजाबी स्टार सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) भी मौजूद थीं। दोनों ने मिलकर फिल्म 'स्त्री 2' के सुपरहिट गाने 'आज की रात' पर परफॉर्म किया है। दोनों का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

तमन्ना भाटिया की फीस की ऐसे हुई तुलना

तमन्ना भाटिया की फीस को लेकर चर्चा इसलिए भी तेज हो गई है क्योंकि इसी दौरान आने वाली फिल्मों की फीस से इसकी तुलना की जा रही है। खबरों के मुताबिक साउथ के मेगास्टार थलपति विजय की अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' में नेगेटिव किरदार निभा रहे बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल को बतौर फीस लगभग 3 करोड़ रुपये मिले हैं। ऐसे में 6 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए 6 करोड़ रुपए मिलने की चर्चा ने सबको हैरान कर दिया है।

तमन्ना भाटिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

-तमन्ना भाटिया को आखिरी बार तमिल फिल्म 'अरनमनई 4' में देखा गया था। इसके अलावा वह हिंदी फिल्म 'रेड 2' में भी नजर आई थीं। फिलहाल तमन्ना भाटिया बॉलीवुड में काफी व्यस्त हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी तीन हिंदी फिल्में पाइपलाइन में हैं।

-भले ही तमन्ना भाटिया की फीस को लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने न आया हो लेकिन इतना तय है कि उनका गोवा न्यू ईयर परफॉर्मेंस 2026 की सबसे चर्चित खबरों में शामिल हो चुका है। डांस, ग्लैमर और चर्चा, तमन्ना भाटिया एक बार फिर साबित कर चुकी हैं कि क्यों वह इस दौर की सबसे बड़ी डांसिंग सेंसेशन मानी जाती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+