तब्बू ने बताया 51 की उम्र में अपनी चमक का राज, बोलीं- खरीदी थी 50 हजार रुपए की क्रीम और फिर ऐसा हुआ

एक इंटरव्यू में तब्बू ने बताया कि वह खूबसूरत दिखने के लिए कुछ खास नहीं करती हैं लेकिन एक बार उन्होंने 50 हजार रुपए की एक क्रीम खरीद ली थी जिसके लिए उन्हें आज भी अफसोस होता है।

मुंबई, 23 सितंबरः बॉलीवुड ऐक्ट्रेस तब्बू फिल्म 'भूल भुलैया 2' में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना चुकी हैं। फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई की और लोगों से भी इसको काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। आपको बता दें कि तब्बू ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा का समय गुजार लिया है। फिलहाल तब्बू 51 साल की हैं लेकिन आज भी वह अपने से छोटी उम्र की हीरोइनों को खूबसूरती के मामले में मात दे सकती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में तब्बू ने बताया कि वह खूबसूरत दिखने के लिए कुछ खास नहीं करती हैं लेकिन एक बार उन्होंने 50 हजार रुपए की एक क्रीम खरीद ली थी जिसके लिए उन्हें आज भी अफसोस होता है।

महंगी क्रीम से खुद को बनाना चाहती थी खूबसूरत

महंगी क्रीम से खुद को बनाना चाहती थी खूबसूरत

तब्बू ने फिल्म कंपेनियन को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह अपनी खूबसूरती के लिए कोई खास काम नहीं करती है। वह अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए सिर्फ घरेलू चीजों की मदद लेती हैं। हालांकि उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक बार उन्होंने अपनी मेकअप आर्टिस्ट के कहने पर 50 हजार रुपए की एक क्रीम खरीद ली थी जो कि दूसरी क्रीम्स की तरह ही थी।

मेकअप आर्टिस्ट के कहने पर खरीदी महंगी क्रीम

तब्बू ने बताया- मेरी ग्लोइंग स्किन का कोई खास सीक्रेट नहीं है। लेकिन एक बार मेरी मेकअप आर्टिस्ट मिताली ने मुझसे पूछा था- मैम स्किन अच्छी लग रही है, आप कुछ घरेलू नुस्खा अपना रही हैं क्या? तो मैंने उससे कहा था- मैं कभी कॉफी लगा लेती हूं तो कभी कोई प्लांट। इस पर उसने मुझसे कहा था- आप ऐसा नहीं कर सकती हैं। आपको ये स्पेशल क्रीम लगानी चाहिए और फिर उसने 50 हजार रुपये की कोई क्रीम मुझे सजेस्ट की।

50 हजार की क्रीम ने नहीं किया कोई खास कमाल

मैंने अपनी मेकअप आर्टिस्ट मिताली के कहने पर वो 50 हजार रुपए की क्रीम खरीद ली थी लेकिन बाद में मुझे इसके बहुत अफसोसहुआ। वह क्रीम में अन्य सामान्य क्रीम की तरह ही थी। तब्बू ने आगे कहा- मैंने एक बार खरीद लिया बस आगे कभी नहीं खरीदूंगी। मुझे बाद में उस क्रीम को लेकर बहुत बुरा लगा था।

मैं भी खूबसूरत दिखना चाहती हूं

तब्बू से जब पूछा गया कि क्या उनकी खुशी उनके ग्लोइंग स्किन का राज है तो इस पर तब्बू ने बताया कि वह अपने चेहरे पर कुछ खास एक्सपेरिमेंट नहीं करती हैं लेकिन उनको पता है कि किस तरह से वह अच्छी दिख सकती हैं। तब्बू ने कहा- मैं जानबूझकर किसी भी चीज से छेड़छाड़ नहीं करती। हर कोई अच्छा दिखना चाहता है तो मैं भी कोशिश करती हूं।

तब्बू ने की इरफान खान की तारीफ

तब्बू ने की इरफान खान की तारीफ

इसी इंटरव्यू में तब्बू ने दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ काम करने पर अपनी फीलिंग शेयर की और बताया कि उनके साथ काम करने के बाद उनमें काफी बदलाव आया है। तब्बू ने बताया कि वह इरफान खान ही थे जिन्होंने उन्हें अपने किरदारों और अपने प्रति ईमानदार रहना सिखाया था। तब्बू ने इरफान खान के साथ 'द नेमसेक', 'मकबूल' और 'हैदर' जैसी फिल्मों में काम किया है और उनका कहना है कि उन्होंने उनके जीवन को फिर से परिभाषित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+