Tabu को आई एक्स बॉयफ्रेंड की याद, सुपरस्टार की फोटो पर लुटाया प्यार, 10 साल रहा था अफेयर

Tabu Ex Boyfriend Nagarjuna: बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड नागार्जुन ने एक पोस्ट शेयर किया जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

एक वक्त था जब तब्बू और तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन के अफेयर के खूब चर्चे होते थे। कहा जाता है कि तब्बू और नागार्जुन 10 साल रिलेशनशिप में रहे थे। उस वक्त नागार्जुन पहले से शादीशुदा थे लेकिन तब्बू चाहती थी कि वह इस रिश्ते को नाम दें। लेकिन पहले से शादी होने के कारण नागार्जुन ने उन्हें कमिटमेंट नहीं दी जिसकी वजह से रिश्ता टूट गया।

Tabu

इस बीच नागार्जुन ने एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है जिस पर तब्बू ने रिएक्ट किया। सोशल मीडिया पर नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने फादर्स डे के मौके पर अपने पिता के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। ऐसे में तब्बू ने इस तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए हार्ट इमोजी शेयर कर अपना प्यार लुटाया। एक्ट्रेस के इस कमेंट के बाद यूजर्स कह रहे हैं तब्बू को अपने पुराने प्यार की याद आ गई। वहीं एक्ट्रेस के इस कमेंट ने ये साबित कर दिया कि वह आज भी नागार्जुन के बेहद करीब हैं।

तब्बू और नागार्जुन ने हर बार अपने रिश्ते की अफवाहों का खंडन किया औऱ एक दूसरे को दोस्त बताया। करण जौहर ने कॉफी विद करण शो में तब्बू से नागार्जुन संग रिश्ते पर सवाल पूछा था लेकिन एक्ट्रेस ने उनको अपना सबसे करीबी दोस्त बताया था।

साल 2017 में नागार्जुन ने एक इंटरव्यू के दौरान तब्बू रिश्ते को लेकर कहा था कि, 'हमारी दोस्ती के बारे में जितना भी कहा जाए कम है। मेरे पास उनके बारे में छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है। जब आप उनका नाम लेते हैं, तो मेरा चेहरा खिल उठता है। मेरे लिए वह एक खूबसूरत इंसान, एक खूबसूरत दोस्त हैं और वह हमेशा रहेंगी।' बता दें, तब्बू और नागार्जुन ने तीन फिल्मों में एक साथ अभिनय किया है, जिसमें उनकी 1995 की पारिवारिक ड्रामा सिसिंदरी, रोमांटिक कॉमेडी फ्लिक निन्ने पेलाडाटा और 1998 की हल्की-फुल्की फिल्म आविदा मां आविडे शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+