जब इस हसीना को हुआ था शादीशुदा एक्टर से प्यार, फिर 15 साल के लिए छोड़ा मुंबई, 52 साल की उम्र में हैं सिंगल
Tabu Love Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। जिसमें हम साथ साथ हैं, दे दे प्यार दे, अंधाधुंध, साजन चले ससुराल जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा वह ओटीटी पर भी खूब धमाल मचा रही हैं। लेकिन अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस के कई बार दिल टूट चुके हैं जिसकी वजह से वह 52 साल की उम्र में भी सिंगल हैं।
तब्बू ने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम हासिल कर लिया लेकिन एक एक्टर से प्यार करना उनकी सबसे बड़ी भूल साबित हुई थी। दरअसल एक वक्त था जब साउथ सुपरस्टार नागार्जुन और बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू के खूब प्यार के चर्चे थे। उस दौरान नागार्जुन शादीशुदा थे लेकिन इन सबके बावजूद दोनों 15 साल तक रिलेशनशिप में रहे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागार्जुन के प्यार में तब्बू इतनी दीवानी हो गई थीं कि उन्होंने मुंबई छोड़ हैदराबाद शिफ्ट होने का फैसला किया। वो भी वहां जहां नागार्जुन रहते थे। जबकि वह अच्छे से जानती थी कि एक्टर शादीशुदा हैं लेकिन इन सबके बावजूद दोनों 15 साल तक साथ रहे। लेकिन दोनों की शादी नहीं हो सकी और आखिरकार तब्बू को नागार्जुन से अलग होना पड़ा।
दरअसल, नागार्जुन शादीशुदा थे और वह अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे। जबकि तब्बू उनसे शादी करना चाहती थीं। ऐसे में जब उन्हें दिखा नागार्जुन अपनी पत्नी से अलग नहीं होने वाले हैं तो एक्ट्रेस ने इस 15 साल के रिश्ते को खत्म करने का ही फैसला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, कपल का ब्रेकअप साल 2012 में हुआ था।
नागार्जुन से अलग होने के बाद तब्बू का नाम फिर कभी किसी एक्टर के साथ नहीं जुड़ा और उन्होंने फैसला कर लिया कि वह अब कभी शादी नहीं करेंगी। हालांकि शादी ना करने की असली वजह क्या है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। बता दें कि नागार्जुन की पत्नी अमाला और तब्बू काफी करीबी दोस्त थे और उन्होंने हमेशा इन अफवाहों को खारिज किया।
वहीं तब्बू के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म द क्रू में नजर आएंगी। जिसमें उनके साथ करीना कपूर और कृति सेनन लीड रोल निभाएंगे। ये फिल्म 29 मार्च को रिलीज होगी। तीनों को बड़े पर्दे पर एकसाथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। देखना होगा कि फैंस इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications