Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इरफान खान को याद कर भावुक हुईं तब्बू, कहा- उन्होंने मुझे पुरी तरह बदल दिया और ....

तब्बू ने दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ काम करने पर अपनी फीलिंग शेयर की है और बताया कि उनके साथ काम करने के बाद उनमें काफी बदलाव आया है।

मुंबई, 23 सितंबरः बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू फिल्म 'भूल भुलैया 2' में अपनी जबरदस्त एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में छाई हुई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। अब तब्बू जल्द ही अजय देवगन के साथ फिल्म 'भोला' में नजर आने वाली हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म की खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच तब्बू ने दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ काम करने पर अपनी फीलिंग शेयर की है और बताया कि उनके साथ काम करने के बाद उनमें काफी बदलाव आया है। तब्बू ने बताया कि वह इरफान खान ही थे जिन्होंने उन्हें अपने किरदारों और अपने प्रति ईमानदार रहना सिखाया था। तब्बू ने इरफान खान के साथ 'द नेमसेक', 'मकबूल' और 'हैदर' जैसी फिल्मों में काम किया है और उनका कहना है कि उन्होंने उनके जीवन को फिर से परिभाषित किया था।

इरफान खान ने मुझे पूरी तरह बदल दिया

इरफान खान ने मुझे पूरी तरह बदल दिया

फिल्म कंपेनियन को इंटरव्यू देते हुए एक्ट्रेस तब्बू ने कहा- यह इरफान खान ही हैं जिन्होंने उन्हें सिखाया कि कैसे अपने किरदारों और खुद के प्रति सच्चा रहना चाहिए। तब्बू ने कहा- इरफान खान ने उन्हें बहुत प्रभावित किया और वह उनके साथ काम करने के बाद बहुत बदल गई हैं। एक्ट्रेस ने कहा- कभी-कभी लोग आपके जीवन में आते हैं, आपको फिर से परिभाषित करते हैं और आप चीजों को अलग तरह से देखने लगते हैं। इरफान खान के साथ काम करने के बाद, मैंने अपने किरदारों के प्रति सच्चा होना सीखा और उसे अपने काम में दर्शाने की कोशिश की।

तब्बू ने कहा- मैं इरफान को कभी नहीं भूल सकती

तब्बू ने इंटरव्यू में आगे कहा- मैं ये बता ही नहीं सकती कि इरफान खान मेरे लिए क्या मायने रखते थे। लेकिन उन्होंने स्क्रीन पर मेरे साथ जो शेयर किया, उसे दोबारा किसी के साथ दोहराया नहीं जा सकता और यह शायद सभी के लिए देखने लायक है।

अजय देवगन के साथ एक अलग तरह का अनुभव

तब्बू जल्द ही अजय देवगन के साथ 'दृश्यम 2' और 'भोला' फिल्मों में नजर आएंगी। तब्बू ने बताया कि इन दोनों फिल्मों में अजय देवगन के साथ उनका अनुभव बिल्कुल अलग तरीके का रहा है। आपको बता दें कि अजय जेवगर फिल्म 'भोला' के डायरेक्टर भी हैं और तब्बू को लगता है कि जब अजय निर्देशन करते हैं तो वह बिल्कुल अलग इंसान हो जाते हैं।

डायरेक्टर अजय देवगन एक सीरियस इंसान हैं

तब्बू ने इंटरव्यू में कहा- अजय देवगन फिल्म 'दृश्यम 2' के सेट पर खूब मजाक करते थे, वहीं डायरेक्शन करते समय उन्हें और कुछ नहीं दिखाई देता था। वह एक सीरियस इंसान हो जाते थे। जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल 2020 को इरफान खान इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।

इरफान खान ने हॉलीवुड में भी किया था काम

इरफान खान ने हॉलीवुड में भी किया था काम

इरफान खान के निधन की खबर से फैंस से लेकर बॉलीवुड को भी गहरा धक्का लगा था। इरफान खान कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया था। बॉलीवुड के साथ-साथ इरफान खान हॉलीवुड में भी काम कर चुके थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+