TMKOC: 'जेठालाल' के बाद अब 'टप्पू' ने भी 'तारक मेहता' शो को कहा अलविदा, अफवाह सच होने पर हैरान रह गए फैन
हाल ही में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'टप्पू' का मशहूर किरदार निभाने वाले राज अनादकट ने शो छोड़ दिया है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टेलीविजन का मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लंबे समय से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है। इसके किरदारों ने लोगों के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई है। लेकिन बीते कुछ समय से शो का जाना-माना चेहरा रहे लोग ने शो को छोड़कर चले गए। इस लिस्ट में अब टप्पू का शानदार किरदार निभाने वाले एक्टर राज अनादकट का नाम भी जुड़ चुका है। बीते कुछ समय से उनके शो छोड़ने की अफवाहें खूब उड़ रही थीं। लेकिन अब राज ने खुद इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए खुलासा किया है कि उन्होंने वाकई शो छोड़ दिया है।

लंबे समय से चल उड़ रही थी अफवाह
पिछले लंबे समय से राज अनादकट के तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ने के बारे में बातें चल रही थीं। अब राज ने फाइनली इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए फैंस को सच बता ही दिया है। राज ने लिखा कि मैं हर किसी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। जिन्होंने तारक मेहता की यात्रा में मेरा साथ दिया। मैं जल्द ही आप सबका मनोरंजन करने के लिए वापस आऊंगा।
टप्पू ने खुद बताया सच
राज ने आगे कहा कि आधिकारिक रूप से नीला फिल्म्स और तारक मेहता का उल्टा चश्मा के साथ मेरा कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है। उन्होंने इसे अपने करियर के सबसे बेहतरीन साल बताया और कहा कि मैंने इस दौरान कई दोस्त बनाए। तारक मेहता की पूरी टीम, मेरे दोस्त और सभी लोगों का शुक्रिया।
राज ने फैंस से किया वादा
बताते चलें कि बीते दिनों राज अनादकट ने अभिनेता रणवीर सिंह के साथ तस्वीर शेयर की थी। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कई सालों के सपने के पूरा होने की बात भी कही। राज ने अब शो छोड़ने की बात बताते हुए दर्शकों से वादा किया है कि वे जल्द ही नए माध्यम से फैंस को एंटरटेन करेंगे। ऐसे में उनके कुछ नए और बड़े प्रोजेक्ट के कयास फैंस लगा रहे हैं।

दिशा के शो छोड़ने पर मायूस हुए थे फैंस
बताते चलें कि इससे पहले शैलेश लोढ़ा और दयाबेन का किरदार निभा रहीं दिशा वकानी भी शो को अलविदा कह चुके हैं। दिशा वकानी को लेकर काफी समय से अलग-अलग बातें हो रही थीं। इसके बाद जब शो में नई दयाबेन के नाम की घोषणा हुई, तो दर्शकों को ये बात कंफर्म हो गई कि आखिरकार अब शो से दयाबेन जा चुकी हैं। और नई दयाबेन की एंट्री होगी।












Click it and Unblock the Notifications