'तुम मेरी एंजल हो' बबीता जी को छोड़ अब 'टप्पू' को मिल गया नया प्यार! मिस्ट्री गर्ल के साथ हुए रोमांटिक

Raj Anadkat Mystery Girl: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 'टप्पू' का रोल निभा चुके राज अनादकट भले ही शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद वह आए दिन चर्चा में रहते हैं। कभी बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता के साथ रिलेशनशिप को लेकर खबरें आती हैं तो कभी किसी और मिस्ट्री गर्ल के साथ उनका नाम जुड़ता है।

हाल ही में खबर आई थी कि राज अनादकट यानी टप्पू ने मुनमुन दत्ता से गुपचुप सगाई कर ली है। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए अफवाह बताया था। अब हाल ही में राज ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें उनकी एंजल मिल गई है।

Raj Anadkat

राज अनादकट ने वीडियो शेयर कर फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का मानना है कि राज रिलेशनशिप में हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि राज एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं हालांकि इसमें एक्टर ने मिस्ट्री गर्ल का चेहरा रिवील नहीं किया है। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं राज को उनका प्यार मिल गया है।

वीडियो में राज जो डायरी खोलते हैं उसमें लिखा होता है कि, 'तुम मेरी एंजल हो।' वहीं वीडियो के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, 'मिलना तेरा लगे कोई जादूगरी है।' इस वीडियो के जरिए फैंस कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही राज कोई गुड न्यूज देने वाले हैं। लेकिन ये जानने को बेताब हैं कि आखिर ये मिस्ट्री गर्ल कौन हैं जिसे उन्होंने अपनी एंजल बताया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो, इस वीडियो के जरिए राज अपना अपकमिंग म्यूजिक वीडियो प्रमोट कर रहे हैं। सिंगर शान के बेटे माही का ये पहला गाना जल्दी ही रिलीज होने वाला है, जिसका नाम 'जादूगरी' है। बता दें कि, कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि राज की मुनमुन दत्ता से सगाई हो गई है और दोनों ने गुजरात में परिवार वालों के बीच एक दूसरे को अंगूठी पहना दी थी। लेकिन बाद में दोनों ने इन खबरों को खारिज कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+