क्या सच में 'टप्पू' और 'बबीता जी' की हो गई सगाई? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नया पोस्ट, फैंस में मची खलबली

Munmun Dutta: मशहूर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी के रोल में नजर आईं फेम मुनमुन दत्ता और टप्पू यानी राज अनादकट सगाई की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि दोनों ने इसी महीने गुजरात में गुपचुप सगाई कर ली है। हालांकि दोनों ने इस खबर को पूरी तरह से फेक बताया है।

राज अनादकट संग उड़ी सगाई की खबरों को मुनमुन दत्ता ने पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद बताया था। वहीं दूसरी तरफ राज की पीआर टीम ने भी इन खबरों का खंडन किया था। फैंस को सगाई की सच्चाई बताने के बाद अब एक नया पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद मेकर्स पूरी तरह से कंफ्यूज हो गए।

munmun dutta

दरअसल, सगाई की अफवाह के बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस तस्वीर में पोपट लाल और अंजलि घर के बाहर सब्जी खरीदते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनके आगे से गुजर रही बबीता जी फोन में किसी से बात कर रही हैं।

फोटो में मुनमुन दत्ता की तरफ इशारा करते हुए कैप्शन पर लिखा है कि हैलो एक गुड न्यूज है। इसके बाद फोटो के नीचे एक और कैप्शन लिखा है कि, 'बबीता जी की क्या गुड न्यूज होगी?' अब इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'बबीता जी क्या कहना चाहती हैं जल्दी बताओ।' अब इस पोस्ट के वायरल होने के बाद फैंस कंफ्यूज हो गए।

पोस्ट पर कमेंट कर लोग बबीता जी की सगाई की खबरों के मजे लेने लगे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, क्या वह टप्पू से सच में सगाई करने वाली हैं। एक ने लिखा, लगता है जेठालाल की बबीता जी को टप्पू ले गया। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आखिर चल क्या रहा है सगाई हुई है या फिर नहीं।' मेकर्स का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि, सगाई की फर्जी खबरों पर गुस्सा जाहिर करते हुए मुनमुन दत्ता ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि, 'ये सब बकवास और झूठी खबर है। मैं इन सब खबरों पर अपनी एनर्जी खराब नहीं करना चाहती हूं।' दरअसल, मुनमुन और राज बीते कुछ समय से अपने रिलेशनशिप की अफवाह को लेकर काफी चर्चा में हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+