कर्ज में डूबे थे 'सोढ़ी', एक्टर की होने वाली थी शादी, क्या इसी वजह से गुरुचरण सिंह हुए लापता? जानें मामला

Gurucharan Singh Marriage: मशहूर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के गुरुचरण सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं जिसकी वजह है कि वह अचानक लापता हो गए हैं। शो में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने वाले गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता हैं। उनकी गुमशुदगी की परिवार वालों ने शिकायत दर्ज करा दी। लेकिन ये मामला धीरे-धीरे अब पहेली बनता जा रहा है।

जांच में खुलासा हुआ है कि 22 अप्रैल को गुरुचरण सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना होना था लेकिन वह एयरपोर्ट की तरफ नहीं गए। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से उनकी झलक CCTV कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें मिला है कि एक्टर बैग टांगे अलग-अलग इलाको में घूमते हुए नजर आए। अब इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है।

gurucharan singh

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुचरण सिंह की शादी होने वाली थी। जांच में ये भी सामने आया है एक्टर लंबे समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। लेकिन इन सब चीजों के बीच एक्टर का यूं अचानक गायब हो जाना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। दूसरी तरफ सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एक्टर की ऐसी हालत देखकर फैंस काफी चिंतिंत हो गए। हालांकि पुलिस को समझ नहीं आ रहा कि एक्टर को किडनैप किया गया है या फिर वह सच में लापता हो गए हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है।

जानकारी में ये भी सामने आया है कि गुरुचरण सिंह ने दिल्ली के अलग-अलग एटीएम से लगभग 7000 रुपये निकाले हैं। फिलहाल पुलिस उनके फोन को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। कहा जा रहा है कि वह फिलहाल दिल्ली में ही हैं लेकिन अभी तक पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें कि 22 अप्रैल की रात को गुरुचरण सिंह अचानक घर से गायब हो गए थे।

बता दें कि, गुरुचरण सिंह ने मशहूर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से खूब फेम हासिल किया। उन्होंने इसमें सोढ़ी की भूमिका निभाई और घर घर में फेमस हो गए। हालांकि बाद में उन्होंने ये शो छोड़ दिया था। उनके पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका ख्याल रखने के लिए एक्टर ने बीच में ही शो छोड़ने का फैसला किया था। इसके बाद एक्टर ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+