आखिर किस वजह से गायब हुए तारक मेहता के 'सोढ़ी'? अब जाकर किया बड़ा खुलासा, बोले-'मुझे अपनों ने ही...'

Gurucharan Singh On Disappearance: फैंस का पसंदीदा शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में गुरुचरण सिंह ने रोशन सोढ़ी का रोल निभाया था। बीते दिनों एक्टर अचानक लापता हो गए थे। लेकिन 25 दिनों बाद जब उनकी वापसी हुई तो फैंस खुश हो गए। अब एक्टर ने बताया कि आखिर लापता होने के पीछे वजह क्या थी।

गुरुचरण सिंह जब गायब हुए थे तो ऐसा कहा जा रहा था कि एक्टर पर काफी कर्जा है। आर्थिक तंगी से परेशान होने की वजह से वह लापता हो गए। जब गुरुचरण सिंह की वापसी हुई थी तो एक्टर ने बताया था कि वह आध्यात्मिक यात्रा पर गए थे। अब एक इंटरव्यू के दौरान गुरुचरण सिंह ने बताया कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या था।

Gurucharan Singh

इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में गुरुचरण सिंह ने वजह का खुलासा करते हुए कहा कि, 'एक समय ऐसा आता है जब आप खुद को अपने परिवार और दुनिया से दूर कर लेते हैं। काम पाने की कोशिश करने के बावजूद, मुझे अपनों से ठेस पहुंची। मुझे लगातार रिजेक्शन का सामना करना पड़ रहा था। ऐसा कहने के बाद, मुझे पता था, चाहे कुछ भी हो जाए, मैं आत्महत्या के बारे में नहीं सोचूंगा।'

गुरुचरण सिंह ने आगे बताया कि उन पर कर्जा है लेकिन वह इस वजह से गायब नहीं हुए थे। एक्टर ने कहा कि, 'मैं इसलिए गायब नहीं हुआ, क्योंकि मैं कर्ज में डूबा था या मैं लोन नहीं चुका पा रहा था। कर्ज तो मुझपर आज भी है। नीयत मेरी अच्छी है और उधार लेकर अभी तक मैं क्रेडिट कार्ड और ईएमआई का भुगतान किए जा रहा हूं।'

बता दें कि, इसी साल 22 अप्रैल को अचानक गुरुचरण सिंह के लापता होने की खबर सामने आई थी। दरअसल, एक्टर को दिल्ली से मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी लेकिन वह एयरपोर्ट पहुंचे ही नहीं। जब 25 दिनों बाद एक्टर वापस लौटे तो उन्होंने बताया था कि लापता होने के बाद वह अमृतसर के गुरुद्वारे चले गए थे। पूरे 25 दिनों वह एक ही कपड़े रहे थे। अब गुरुचरण फिलहाल काम की तलाश में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+