TMKOC: क्या 'दयाबेन' को हुआ गले में कैंसर? अब भाई ने सबके सामने रखी सच्चाई
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दिशा वकानी के एक इंटरव्यू के आधार पर कई मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रहे हैं कि उनके गले का कैंसर हो गया है। लेकिन अब उनके भाई ने सबके सामने सच्चाई रखी है।
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लंबे समय से चल रहे कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन की भूमिका निभाने वालीं मशहूर एक्ट्रेस दिशा वकानी की कथित तौर पर गले के कैंसर से पीड़ित होने की चर्चा जोरो पर है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दिशा को 'दयाबेन' के किरदार के लिए अजीबोगरीब आवाज का इस्तेमाल करने के कारण ही गले में कैंसर हुआ है। हालांकि इस खबर के फैलने के बाद अब उनके भाई मयूर वकानी जो कि शो में सुंदर लाल का किरदार निभा रहे हैं, ने उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया है जिनमें दावा किया गया है कि दिशा को गले का कैंसर है। उन्होंने कहा है कि दिशा एकदम ठीक है और खुश हैं।

दिशा वकानी के हेल्थ को लेकर उड़ी अफवाह
दिशा वकानी द्वारा साल 2010 में दिए गए एक इंटरव्यू के आधार पर कई मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रहे हैं कि उनके गले का कैंसर हो गया है। दरअस दिशा वकानी ने उस इंटरव्यू में कहा था-मैं अपने चरित्र दयाबेन के लिए अलग आवाज निकालती हूं जिससे मुझे गले में कुछ समस्याएं हो रही हैं। कभी कभी ये परेशानी ज्यादा हो जाती है। अब इस इंटरव्यू के आधार पर ही मीडिया इसे उनके फैंस के लिए चिंता का विषय बना रही है।
मयूर वकानी ने दिशा के बारे में बताई ये बात
मयूर वकानी ने उन सभी मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया है जिनमें दावा किया गया था कि दिशा को गले का कैंसर है। उन्होंने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा- ऐसी बहुत सारी बातें सामने आती हैं जिनमें कोई सच्चाई नहीं होती है। दिशा एकदम स्वस्थ हैं और खुश हैं। उनको कोई परेशानी नहीं हुई है। मयूर ने आगे कहा- आजकल हर दिन हमें उनके बारे में बेबुनियाद अफवाहें सुनने को मिलती हैं लेकिन उनके फैंस को इनमें से किसी पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए।
सह कलाकारों ने दिशा के बारे में बताई सच्चाई
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने भी दिशा के स्वास्थ्य संबंधी अफवाहों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा- मैं दिशा के साथ लगातार संपर्क में हूं और मुझे नहीं लगता कि यह सच है। अगर ऐसा कुछ होता तो मुझे पता चल जाता।
हमने बेटियों के बारे में बात की
जेनिफर ने कहा- मैंने उससे अगस्त महीने के आखिरी में ही बात की थी क्योंकि हम दोनों एक ही एरिया में रहते हैं। उन्होंने आगे कहा- हमने हामरी बेटियों के बारे में बात की, उनकी क्लास को लेकर बात की। दिशा की बातों से बिल्कुल नहीं लगा कि उन्हें कोई परेशानी है। वह बिल्कुल ठीक हैं। ये सिर्फ अफवाहें हैं।
दिलीप जोशी ने किया ये खुलासा
वहीं दिशा के को एक्टर दिलीप जोशी का कहना है कि हर बार किसी ऊटपटांग खबर को फैलाने की जरूरत नहीं है। दिलीप जोशी ने कह- मुझे लगता है कि इसको बढ़ावा देने की जरूरत नहीं है। मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि ये सब अफवाह है, और इस पर ध्यान देने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। दरअसल दिशा काफी लंबे समय से शो से गायब चल रही हैं। उनके जाने के बाद अब तक शो के निर्माता असित मोदी को दयाबेन के लिए कोई चेहरा नहीं मिल पाया है। वहीं फैंस भी उनको काफी मिस कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications