38 की उम्र में शादी करने वाली हैं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'बबीता जी'? एक्ट्रेस ने खुद सामने रखा ऐसा सच

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Babita Ji Marriage: टीवी का सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। शो के हर किरदार की अपनी अलग पहचान है लेकिन जेठालाल (Jethalal) और बबीता जी की नोकझोंक आज भी फैंस की सबसे फेवरेट है।

क्या सच में शादी करने वाली हैं बबीता जी?
इसी बीच शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बबीता जी जल्द ही शादी करने वाली हैं। इस खबर के सामने आते ही बबीता जी के फैंस हैरान हो गए हैं।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

शादी की खबरों पर मुनमुन दत्ता का जवाब

-मुनमुन दत्ता को लेकर अक्सर उनकी पर्सनल लाइफ और शादी को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ती रहती हैं। हालांकि एक्ट्रेस ज्यादातर इन बातों पर चुप्पी साधे रहती हैं लेकिन हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान मुनमुन दत्ता ने आखिरकार अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की है।

-जब मुनमुन दत्ता से पूछा गया कि वह शादी कब करेंगी तो उन्होंने बेहद बेबाकी से कहा- मेरा इस बात पर कोई क्लियर स्टैंड नहीं है कि मैं शादी करूंगी या नहीं। अगर मेरी किस्मत में शादी लिखी होगी तो वह जरूर होगी। हालांकि मैं शादी के पीछे भागने वाली लड़की नहीं हूं।

-मुनमुन दत्ता का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुनमुन दत्ता ने ये भी साफ किया कि उन्होंने कभी शादी को लेकर कोई फिक्स्ड सपना नहीं देखा है। मुनमुन दत्ता ने कहा- मेरा कभी ऐसा सपना नहीं रहा कि मेरा पति ऐसा ही होना चाहिए या मेरी शादी किसी खास तरह के इंसान से ही हो।

कैसा पार्टनर चाहती हैं बबीता जी?

जब बबीता जी से पूछा गया कि उन्हें किस तरह के लड़के पसंद हैं तो उन्होंने बिना झिझक अपने दिल का हाल बता दिया। मुनमुन दत्ता ने कहा- मुझे अच्छे दिखने वाले, अच्छे कम्युनिकेशन स्किल वाले, समझदार और आर्थिक रूप से मजबूत लोग पसंद हैं। मैं झूठ बोलने वालों में से नहीं हूं इसलिए एक लड़के में ये सारी क्वालिटीज होनी चाहिए।

शादी कोलेकर बबीता जी ने अभी हीं की प्लानिंग

मुनमुन दत्ता के इस बयान के बाद ये तो साफ हो गया है कि फिलहाल बबीता जी की शादी को लेकर कोई पक्की प्लानिंग नहीं है। हालांकि फैंस अब भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कब उनकी फेवरेट बबीता जी असल जिंदगी में दुल्हन बनेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+