TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के असीत मोदी पर लगा यौन उत्‍पीड़न का आरोप, जेनिफर मिस्त्री ने की श‍िकायत

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेनिफर मिस्त्री ने सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है और थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

asit modi

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक बार फिर से सुर्खियों में छा गया है। खबर है कि इस फेमस सीरियल में रोशन सिंह सोढ़ी की पत्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने शो के प्रोड्यूसर को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। सीरियल की मिसेज सोढ़ी यानी जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रोड्यूसर के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है।

शो के प्रोडेयूसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत
आपको बता दें कि एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। प्रोड्यूसर के अलावा उन्होंने प्रोजेक्ट हैड सोहेल रमानी और एग्जक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज के खिलाफ भी सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

जेनिफर मिस्त्री ने दर्ज कराई शिकायत
ई-टाइम्स की खबर के मुताबिक, जेनिफर मिस्त्री ने करीब दो महीने पहले ही इस सीरियल के शूटिंग से दूरी बना ली थी। वह आखिरी बार 7 मार्च 2023 को शूटिंग सेट पर पहुंची थीं। खबर है कि सोहेल रमानी और जतिन बजाज ने जेनिफर मिस्त्री को अपमानित किया था, जिसके बाद वह सेट से घर वापस लौट आई थीं।

जेनिफर ने तारक मेहता शो को कहा अलविदा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब इस बारे में एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फिलहाल इस मामले को लेकर कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने इतना बताया कि वह इस शो को छड़ चुकी हैं। जेनिफर ने कहा- मेरा आखिरी एपिसोड 6 मार्च को आया था। मुझे सेट पर प्रोजेक्ट हैड सोहेल रमानी और एग्जक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज ने काफी बेइज्जत किया था और नीचा दिखाया था।

'मुझे हाफ डे पर घर नहीं जाने दे रहे थे'
जेनिफर ने बताया- उस दिन मेरी मैरिज एनिवर्सरी थी। मैंने काम से छुट्टी लेकर घर जाने के बारे में पूछा था। मुझे वह लोग जाने नहीं दे रहे थे। सोहेल रमानी ने मेरी गाड़ी को जबरदस्ती रोका। मैंने उनसे कहा भी कि मैंने 15 साल इस शो के साथ काम किया है और मेरे साथ आप ऐसे जबरदस्ती नहीं कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा- इसके बाद सोहेल ने मुझे धमकी दी। मैंने असित कुमार मोदी, सोहेल रमानी और जतिन बजाज के खिलाफ यौन उत्‍पीड़न की शिकायत दर्ज करवा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+