Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शैलेश लोढ़ा के बाद बबीता जी हो रही हैं शो से बाहर, जानें कारण
शैलेश लोढ़ा के बाद अब टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता भी जल्द ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को अलविदा कहने वाली हैं। वह सीरियल में बबीता जी का किरदार निभाती हैं।
मुंबई, 23 मईः पिछले कुछ समय से मशहूर टेलीविजन सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है। कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि टीवी एक्टर शैलेश लोढ़ा जो कि तारक मेहता शो के लीड एक्टर हैं, ने सीरियल को अलविदा कह दिया है। हालांकि हंगामा मचने पर शो के प्रोड्यूसर ने इस खबर को गलत बताया लेकिन सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए शैलेश लोढ़ा ने इस खबर पर मुहर लगा दी थी। इसी बीच सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की कास्ट को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार शैलेश लोढ़ा के बाद अब टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता भी जल्द ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को अलविदा कहने वाली हैं। मीडिया रिपोर्टेस की मानें तो बड़ा ऑफर हाथ लगने के बाद मुनमुन दत्ता ने सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अलविदा कहने का अच्छे से मन बना लिया है।

मुनमुन दत्ता निभा रही हैं बबीता जी का किरदार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन दत्ता जल्द ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को गुडबाय कह बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का हिस्सा बनेंगी। खबर है कि बिग बॉस ओटीटी 2 के मेकर्स ने मुनमुन दत्ता को शो में आने का इंविटेशन भेजा है। बिग बॉस ओटीटी 2 में जाने के लिए ही मुनमुन दत्ता ने तारक मेहता शो को अलविदा कहने का बड़ा फैसला लिया है। वहीं ये खबर सामने आते ही शो के फैंस के बीच हंगामा मचना शुरू हो गया है। आपको बता दें कि सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मुनमुन दत्ता सालों से बबीता जी का किरदार निभा रही हैं।
बिग बॉस ओटीटी 2 में दिखेंगी मुनमुन दत्ता
लोग मुनमुन दत्ता को तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में बबीता जी के किरदार में देखना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में उन्हें बिग बॉस ओटीटी के घर में एक अलग ही अवतार में देखने को मिलने वाला है। हालांकि अब तक भी मुनमुन दत्ता ने इस खबर को लेकर कोई बयान नहीं दिया है और न ही मेकर्स की तरफ से कोई अधिकारिक घोषणा की गई है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब मुनमुन दत्ता के शो छोड़ने की खबर वायरल हुई है। कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का नाम उनके को-स्टार राज अंदकत के साथ जोड़ा गया था। उस समय भी मुनमुन दत्ता ने सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर जाना बंद कर दिया था जिसके बाद दावा किया जाने लगा था कि मुनमुन दत्ता ने सीरियल छोड़ने का फैसला कर लिया है. अब देखना ये है कि क्या वो इस बार तारक मेहता शो को छोड़ पाती हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications