'तारक मेहता' की जिंदगी में क्यों हुआ 'अंधेरा'? एक्टर की पोस्ट पढ़कर इमोशनल हो गए फैंस

Taarak Mehta post: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को लेकर बीते कुछ महीनों से दुख भरी खबरें ही आ रही हैं। कई फैंस के चहेते स्टार्स शो छोड़कर जा चुके हैं। शो में तारक मेहता का अहम किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने भी शो छोड़ दिया था।

अब शैलेश लोढ़ा को लेकर हाल ही में खबर आई कि उनके पिता का निधन हो चुका है। ऐसे में कविताओं का शौक रकने वाले लोढ़ा ने अपने पिता के लिए ऐसा भावुक करने वाला पोस्ट लिखा कि हर कोई इमोशनल हो गया। एक्टर ने क्या कहा, चलिये जानते हैं।

Taarak mehta ka Ooltah Chashma

शैलेश लोढ़ा ने अपने पिता को सबसे बड़ी प्रेरणा बताते हुए कहा कि वे अपने पिता की परछाई हैं। एक्टर ने कहा कि आज के दिन के सूरज ने सब जगह उजाला किया मगर उनकी जिंदगी में अंधेरा छा गया। पापा नहीं रहे। उन्होंने देह त्याग दी। आंसुओं की भाषा होती तो जरूर कुछ लिखते। एक बार फिर से कह दीजिये बबलू।

बताते चलें कि शैलेश लोढा इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। तारक मेहता में लीड रोल निभाकर उन्होंने फैंस के दिलों में एक अलग ही पहचान बनाई है। शो में एक्टर ने 10 सालों से भी ज्यादा समय तक काम किया है। मगर इसके बाद उन्होंने शो को अलविदा कहा तो लाखों-करोड़ों फैंस के दिल टूट गए।

बताते चलें कि शैलेश लोढ़ा बेहद टैलेंटेड एक्टर हैं। वे कई साल तक वाह-वाह क्या बात है, शो को भी होस्ट कर चुके हैं। शो में देशभर के कई सारे कवि भी अपनी मौजूदगी दे चुके हैं। एक्टर कई दफा फैंस के साथ अपनी कविताओं को शेयर करते रहते हैं।

बताते चलें कि शैलेश लोढ़ा ने जब तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ा था तो फैंस के दिल टूट गए थे। एक्टर की दमदार एक्टिंग ही है, जो उन्होंने इस शो में सालों काम कर फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। शो से सिर्फ शैलेश ही नहीं बल्कि कई सारे जाने-माने किरदारों ने अलविदा ले ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+