Taapsee Pannu इस शख्स को 10 साल से कर रही हैं डेट, एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं उन्हें छोड़ने के बारे में...'
Taapsee Pannu Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों फिल्म डंकी की सफलता को एंजॉय कर रही हैं। इस फिल्म में उन्होंने पहली बार शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी। बता दें कि तापसी पन्नू उन एक्ट्रेस में शुमार हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।
बता दें कि, तापसी पन्नू कई सालों से बैडमिंटन प्लेयर मैथियास बो को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर उनके साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में राज शमानी से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मैथियास से पहली मुलाकात कैसे हुई थी और कब से दोनों एक दूसरे के साथ हैं।

तापसी पन्नू ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैं 10 साल से उसी इंसान के साथ हूं। और मेरा उसे छोड़ने या किसी और के साथ रहने का कोई विचार नहीं है क्योंकि मैं इस रिश्ते से बहुत खुश हूं। मैं उनसे उस साल मिली थी जब मैं बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही थी।" इससे पहले एक्ट्रेस ने अपनी शादी के प्लान को लेकर खुलासा किया था।
तापसी पन्नू से सोशल मीडिया पर उनसे एक फैन ने शादी को लेकर सवाल पूछा था जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा था कि, "मैं अभी तक गर्भवती नहीं हूं, इसलिए जल्द ही नहीं। मैं आप सभी को बता दूंगा। मैं तभी शादी करूंगी जब मुझे बच्चे पैदा करने का चाहना होगा।" इसका मतलब साफ है कि फिलहाल एक्ट्रेस का शादी करने का कोई प्लान नहीं है।
बैडमिंटन प्लेयर मैथियास बो एक डैनिश बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और भारतीय मेन्स डबल बैडमिंटन टीम के कोच हैं। उन्होंने कई बड़े मेडल भी जीते हैं। हालांकि उन्होंने साल 2020 में बैडमिंटन से सन्यास ले लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल वह भारत में ही रह रहे हैं। वहीं तापसी पन्नू के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म डंकी के बाद उनके पास कोई फिल्म नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications