'चलिये पीछे हटिये'... राजू श्रीवास्तव का नाम सुनकर क्यों भड़कीं तापसी पन्नू? गुस्से में बोल गईं ये बात
हाल ही में जब पैपराजी ने तापसी पन्नू से राजू श्रीवास्तव के निधन को लेकर बात करनी चाही, तो एक्ट्रेस काफी गुस्से में नजर आईं।
मुंबई, 22 सितंबर: राजू श्रीवास्तव की मौत से पूरा देश गमगीन है। दिग्गज कॉमेडियन के यूं दुनिया छोड़कर चले जाने से परिजन और फैंस काफी परेशान हैं। ऐसे में हर सेलेब गजोधर भईया के निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है। लेकिन हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नी का कुछ अलग ही रिएक्शन सामने आया, जब पैपराजी ने उनसे राजू श्रीवास्तव के निधन को लेकर बात करनी चाही। दरअसल, तापसी से सवाल पूछने आए पैपराजी जब तापसी से सवाल करने लगे, तो एक्ट्रेस भड़क उठीं। अब तापसी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स इसपर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

तापसी पन्नू की हुई बहस
तापसी पन्नू को अकसर पैपराजी से बहस करते देखा जाता है। कई लोगों को एक्ट्रेस का ये अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आता। कई लोग एक्ट्रेस को घमंडी बताते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक्ट्रेस को स्पॉट किया गया।
क्यों भड़कीं एक्ट्रेस?
इस दौरान पैपराजी एक्ट्रेस से खूब सवाल-जवाब करने लगे। तभी एक पैपराजी ने एक्ट्रेस से राजू श्रीवास्तव को लेकर सवाल किया, तो एक्ट्रेस काफी गुस्से में नजर आईं। सामने खड़े पैपराजी को देखकर तापसी बोल पड़ीं कि अरे भाई साहब, आप एक मिनट, आप एक मिनट, आप हटिये, आफ ऐसा मत करिये, थोड़ा हटिये, पीछे हटिये।

भड़क उठे यूजर्स
अब तापसी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों को एक्ट्रेस का ये अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। एक यूजर ने कहा कि सिक्योरिटी कहां है बेचारी खुद को खुद ही प्रोटेक्ट कर रही है। एक अन्य ने लिखा कि ये डर गई।

यूजर्स ने कहा 'बत्तमीज'
वहीं एक यूजर ने तापसी को काफी बत्तमीज बताया है। वहीं एक अन्य यूजर ने तापसी को कंगना रनौत 2.0 कह डाला। ये पहली बार नहीं है, जब तापसी का इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हो। हाल ही में तापसी पन्नू कैमरे के सामने गुस्से में नजर आई थीं।

क्या बोलीं एक्ट्रेस?
अपनी फिल्म 'दोबारा' को मिल रहे नेगेटिव कमेंट्स को लेकर भी तापसी एक दफा काफी गुस्से में दिखीं। ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स 2022 में रेड कार्पेट पर मीडिया से बातचीत के दौरान तापसी ने कहा, चिल्लाओ मत भाई, फिर तुम लोग बोलते हो कि एक्टर्स को तमीज नहीं है।

तापसी के अपकमिंग प्रोजेक्ट
बताते चलें कि हाल ही में तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। फिल्म में तापसी मुख्य भूमिका में हैं। ये स्पेनिश थ्रिलर फिल्म मिराज का हिंदी रीमेक है। तापसी पन्नू के अपकमिंग प्रोजेक्ट में राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म डंकी भी है। ये फिल्म शाहरुख खान की है।












Click it and Unblock the Notifications