Blur Twitter Review: दो बहनों की कहानी है तापसी की 'ब्लर', एक्टिंग देख यूजर बोले- 'तापसी ने कमाल कर दिया'
ट्विटर पर यूजर्स फिल्म ब्लर में तापसी पन्नू की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि तापसी ने फिल्म में शानदार एक्टिंग की है।

इस बात में कोई शक नहीं है कि तापसी पन्नू बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं। एक्ट्रेस ने हर बार अपनी शानदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है। बतौर निर्माता तापसी की पहली फिल्म 'ब्लर' हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई है और इसमें तापसी की एक्टिंग को दर्शकों का बढ़िया रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। अजय बहल के निर्देशन में बनी ये फिल्म ऐसी महिला की कहानी है, जो अपनी जुड़वां बहन के हत्यारे का पता लगाने की कोशिश में धीरे-धीरे अपनी ही आंखों की रोशनी खोती जा रही है।
फिल्म को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा कि दो पार्ट में देखा, लेकिन काफी मजा आया। एक हॉरर थ्रिलर से ज्यादा ये एक साइको थ्रिलर की तरह लग रही थी। अभिलाष यार तुमने बहुत अच्छा काम किया। तापसी की तारीफ में यूजर ने कहा कि आप पहले दोबारा और अब ब्लर जैसी कुछ अच्छी चीजें हमें दे रही हैं।
यूजर्स ने कहा कि Zee5 पर ब्लर देखी। ये थोड़ी स्ट्रेची लगी लेकिन उम्मीदों से कई ज्यादा थ्रिलर है। अपने धैर्य और साहस की सच्ची परीक्षा के लिए आपको इस क्राइम ड्रामा को जरूर देखना चाहिए। किसी ने कहा कि अभी-अभी ब्लर देखी। तापसी पन्नू ने बहुत अच्छी एक्टिंग की। लेकिन असल में ये फिल्म आपके धैर्य की परीक्षा लेने के लिए पूरे 120 मिनट का समय लेती है।
एक यूजर ने ट्वीट कर कहा कि ब्लर थ्रिलर, सस्पेंस और डरावना.. पूरा ही पैकेज है। तापसी पन्नू ने काफी अच्छी एक्टिंग की है। अन्य यूजर्स ने भी इसी तरह तापसी की एक्टिंग की काफी तारीफ की है।
बताते चलें कि ब्लर साल 2010 की स्पेनिश फिल्म जूलियाज आइज का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। तापसी के अलावा फिल्म में गुलशन देवैया और अभिलाष थपलियाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म नैनीताल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यहां गौतमी और गायत्री नाम की दो जुड़वा बहनें रहती हैं। एक बहन की हत्या हो जाती है और फिर पूरी कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती रहती है। फिल्म की कहानी सिर्फ चार किरदारों के ही आगे पीछे घूमती है। फिल्म में तापसी की एक्टिंग की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications