T20 World Cup 2024: 'और...मुझे इस इंसान से प्यार है', जीत के बाद अनुष्का ने पति विराट पर ऐसे लुटाया प्यार

T 20 World Cup: भारत में 11 सालों के बाद वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ऐन वक्त तक लोगों की सांसें अटकी हुई थी, जिसके कुछ ही देर बाद जीत का जश्न नजर आया। भारतीयों के लिए कल का दिन किसी त्योहार से कम नहीं था। इस बीच अनुष्का और विराट भी जबरदस्त सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद पति के लिए एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया।

अनुष्का शर्मा टीम इंडिया की जीत के बाद खुशी से गदगद हो गईं और एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में अनुष्का का प्यार विराट के लिए साफतौर पर नजर आ रहा था। एक्ट्रेस ने विराट की तिरंगे के साथ वाली फोटो पोस्ट की और एक खूबसूरत नोट उसपर लिखा।

T 20 World Cup

एक्ट्रेस ने लिखा कि और... मुझे इस इंसान से प्यार है। विराट आपको अपना घर कहने की मुझे बेहद खुशी है। मेरे लिए इस जश्न को मनाइये। जाइये औ स्पार्कलिंग वॉटर पीजिये।

इस बीच सोशल मीडिया पर इतनी बड़ी और ऐतिहासिक खुशी के बीच जश्न मनाते हुए एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली वीडियो कॉल पर अपने बच्चों वामिका और अकाय से बात करते दिख रहे हैं। वाकई अनुष्का ने एक पिता को ट्रॉफी जीतने के लिए खूबसूरत तोहफा दिया है।

क्लिप में देखा जा सकता है कि विराट कोहली खुशी से गदगद हैं और अपने बच्चों से बात कर रहे हैं। विराट काफी इमोशनल भी नजर आ रहे हैं। अब टीम इंडिया की जीत और अनुष्का शर्मा के पोस्ट को देखने के बाद फैंस इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट को लेजेंड बताया तो कई लोग विराट और अनुष्का के इस खूबसूरत बॉन्ड की तारीफ करते नहीं थके।

बताते चलें कि कल यानी 29 जून का दिन ऐतिहासिक दिन था। टीम इंडिया ने दूसरी बार विश्वकप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। मैच के आखिरी पल में फैंस की सांसें अटकी हुई थी। इसके बाद जब इंडिया मैच जीती तो हर जगह सिर्फ और सिर्फ जश्न का माहौल था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+