श्रुति हासन की फोटोज में दिखीं सूजी आंखें और बिखरे बाल, आखिर कैसे हुआ उनका ये हाल
Shruti Haasan Viral Photo: एक्ट्रेस श्रुति हासन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका चेहरा सूजा हुआ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग काफी परेशान हो गए हैं।
Shruti Haasan Viral Photo: साउथ फिल्मों के मेगा स्टार कमल हासन की बेटी एक्ट्रेस श्रुति हासन अपनी एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियोज को पोस्ट कर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में लोगों को अपडेट देती रहती हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस श्रुति हासन अपने इंस्टाग्राम पर अपन बोल्ड तस्वीरों से अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में श्रुति हासन ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि श्रुति की हालत ठीक नहीं है। इन तस्वीरों को देखने के बाद से लोग उनकी तबीयत के बारे में पूछ रहे हैं।

सूज गया है श्रुति हासन का मुंह
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं श्रुति हासन की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि उनकी आंखें और होंठ सूजे हुए हैं और उनके बाल भी बिखरे हुए हैं। पहले तो फैंस उनका ऐसा हाल देखकर हैरान हो गए थे लेकिन जब उनका कैप्शन पढ़ा तो उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोग श्रुति की इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

तस्वीरों को शेयर कर श्रुति ने कही ये बात
दरअसल श्रुति हासन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सेल्फी शेयर की हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- परफेक्ट सेल्फी और पोस्ट की दुनिया में- ये वो हैं, जो फाइनल कट तक नहीं पहुंच पाई हैं- खराब बालों का दिन/फीवर और साइनस में सूजन का दिन/पीरियड क्रैंप का दिन और बाकी। आशा है कि आप इनको भी इन्जॉय करेंगे। इसके साथ श्रुति ने हैशटैग #stayweird भी लिखा है।
फोटोज पर लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
श्रुति हासन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। श्रुति हासन के एक फैन ने उनके इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- चीजों को नॉर्मल करने के लिए थैंक्यु श्रुति। वहीं एक और शख्स ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा है- इनोसेंट फेस कट। लोग इन तस्वीरों के लिए श्रुति हासन का दिल से धन्यवाद कर रहे हैं।

साल 2009 में किया था बॉलीलुड डेब्यू
आपको बता दें कि एक्ट्रेस श्रुति हासन साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टरों में से एक कमल हासन की बेटी हैं। श्रुति हासन तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्मों में एक्टिंग करती हैं। साथ ही वह प्लेबैक सिंगर भी हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में गानें भी गाए हैं। उन्होंने अपने पिता की मूवी 'हे राम' (2000) में भी काम किया था। श्रुति हासन ने साल 2009 में 'लक' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। श्रुति हासन 'डी-डे', 'रमैया वस्तावैया' और 'वेलकम बैक' जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
श्रुति हासन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
श्रुति हासन जल्द ही 'बाहुबली' के लीड एक्टर प्रभास के साथ फिल्म 'सालार' में नजर आएंगी। इस मूवी से श्रुति कन्नड़ फिल्मों में डेब्यू भी करेंगी। आपको बता दें कि फिल्म सालार में प्रभास डबल रोल निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा श्रुति हासन नंदामुरी बालकृष्ण के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी। वहीं उन्होंने साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ भी एक मूवी साइन की है।












Click it and Unblock the Notifications