कोरोना पॉजिटिव स्वरा ने आइसोलेशन से शेयर किया मम्मी के साथ चैट का स्क्रीनशॉट, मां-बेटी की बातचीत वायरल

कोरोना पॉजिटिव स्वरा ने आइसोलेशन से शेयर किया मम्मी के साथ चैट का स्क्रीनशॉट, मां-बेटी की बातचीत वायरल

मुंबई, 10 जनवरी: स्वरा भास्कर को को बीते हफ्ते कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वो अपने घर में क्वारंटीन हैं। स्वरा होम आइसोलेशन में लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। इस बीच उन्होंने अपनी मम्मी के साथ व्हाट्सएप पर हुई बातचीत का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। मां-बेटी की बातचीत के इस स्क्रीनशॉट पर सोशल यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं।

बोर हो रही हूं, इसलिए साझा कर रही स्क्रीनशॉट

बोर हो रही हूं, इसलिए साझा कर रही स्क्रीनशॉट

स्वरा भास्कर ने रविवार को इंस्टा स्टोरी में अपनी मम्मी के साथ बातचीत का स्क्रीनशॉट साझा किया। स्वरा ने लिखा- मुझे माफ करना लॉर्ड, मुझे कोविड है और मैं अकेले एकदम बोर हो रही हूं। इस उब से बचने के लिए मैं इस फैमिली चैट को सार्वजनिक कर रही हूं।

 स्वरा के स्क्रीनॉट में क्या है

स्वरा के स्क्रीनॉट में क्या है

इस स्क्रीनशॉट में स्वरा और उनकी मां के बीच हल्कीफुल्की बातचीत है। इसमें उन्होंने कहा कि मां को परेशान करना मेरे जीवन के सबसे बड़े सुखों में से एक था। जवाब में स्वरा से कहा गया कि आप जो देते हैं वह गोल होता है। याद रखें। तब स्वरा ने मजाक में अपनी माँ को लिखा कि वो अपने ही बच्चे को कोसना बंद करें।

दिल्ली में हैं स्वरा

दिल्ली में हैं स्वरा

स्वरा फिलहाल दिल्ली में अपने घर में आइसोलेशन में हैं। बीते हफ्ते एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने खुद को कोरोना संक्रमित होने की सूचना सोशल मीडिया के जरीए दी थी। उन्होंने 5 जनवरी को कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 5 जनवरी से ही वो आइसोलेशन में है।

बच्चा गोद लेने जा रही हैं स्वरा

बच्चा गोद लेने जा रही हैं स्वरा

स्वरा भास्कर आखिरी बार शो भाग बीनी भाग में नजर आई थीं। अब वह फिल्म शीर कोरमा में नजर आने वाली हैं जिसकी कहानी समलैंगिकता पर बेस्ड है। स्वरा जल्दी ही बच्चा गोद लेने की भी तैयारी में हैं। स्वरा ने कहा है कि उन्होंने अडॉप्शन का प्लान किया है। अडॉप्शन का प्रोसेस पूरा कर वो बच्चा गोद लेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+