Swara Bhasker: 'गलत पार्टनर से शादी की', क्या स्वरा और फहाद के बीच कुछ ठीक नहीं? 3 साल की शादी में आई दरार?
Swara Bhasker: बेबाक अंदाज और बिंदास बाला स्वरा भास्कर ने एक बार फिर से कुछ ऐसा कहा है, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर चर्चित हो गई हैं। साल 2023 में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से अचानक शादी करके सबको चौंकाने वाली स्वरा भास्कर इन दिनों 'पति-पत्नी और पंगा' शो में दिखाई पड़ रही हैं, जहां उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया जो कि लोगों के बीच में चर्चा का विषय बन गया और लोगों को लगा कि क्या एक्ट्रेस अपनी शादीशुदा लाइफ से खुश नहीं है?
दरअसल स्वरा ने शो में पति से सामने सबसे कहा कि 'इसकी शादी गलत महिला से हो गई है लेकिन अब क्या कर सकते हैं? दरअसल नेताओं को चाहिए चुप रहने वाली बीवी लेकिन इसे मिल गई मैं, जो कि चुप ही नहीं होती।' तो इस पर फहाद ने कहा कि 'ये सही नहीं है, ऐसा कुछ भी नहीं है, कोई भी नेता स्टीरियोटाइप वाइफ नहीं चाहता है।'

'फहाद ने गलत पार्टनर से शादी की' (Swara Bhasker)
तो इस पर स्वरा ने कहा कि 'पिछले तीन साल के अनुभव से कह रही हूं, इसकी शादी गलत पार्टनर से हो गई है। नेताओं को ऐसी बीवी चाहिए होती है जो कि पब्लिक में कम दिखे और चुप रहे, घर संभाले, तुम हो ही स्टीरियोटाइप।'
'ये एक दमदार अभिनेत्री है'
जिस पर फहाद मुस्कुराते हुए बोले कि 'ये एक दमदार अभिनेत्री है, जो कि कुछ भी कह सकती हैं।' तो इस पर स्वरा ने कहा कि 'और ये पागल इंसान है, जो कि कुछ नहीं समझता।' स्वरा और फहाद का ये मजेदार संवाद जैसे ही सामने आया, लोगों को गसिप करने का मौका मिल गया, हालांकि ये बस शो का हिस्सा था।

'क्या इनकी मैरिड लाइफ में पंगा चल रहा है' (Swara Bhasker)
एक यूजर ने लिखा- 'लीजिए इनका उतर गया इश्क का बुखार'। तो वहीं दूसरी ओर एक यूजर ने लिखा ' कोई अचरज नहीं कि मैडम के तलाक की खबर जल्द सुनाई पड़े।' तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि ' क्या इनकी मैरिड लाइफ में पंगा चल रहा है।' कुलमिलाकर इस वक्त स्वरा भास्कर ही सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और लोग जमकर इन पर कमेंट कर रहे हैं।

कौन है Swara Bhasker?
- स्वरा भास्कर का जन्म 9 अप्रैल 1988 को दिल्ली में हुआ था।
- उनके पिता सी. उदय भास्कर भारतीय नौसेना में अधिकारी रहे हैं, जबकि उनकी मां इरा भास्कर जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) में सिनेमा स्टडीज़ की प्रोफ़ेसर रही हैं ।
- स्वरा भास्कर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया।
- बाद में उन्होंने जेएनयू से समाजशास्त्र (Sociology) में मास्टर्स डिग्री हासिल की।

- स्वरा ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में फ़िल्म माधोलाल कीप वॉकिंग से की, लेकिन उन्हें असली पहचान 2011 की सुपरहिट फ़िल्म तनु वेड्स मनु में कंगना रनौत की सहेली 'पायल' के किरदार से मिली।
- इसके बाद उन्होंने कई चर्चित फ़िल्मों जैसे - रांझणा (2013), तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (2015), निल बटे सन्नाटा (2016) और वीरे दी वेडिंग (2018) में काम किया।
- स्वरा भास्कर ने फरवरी 2023 में समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी की।
- फहद अहमद छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं और समाजवादी पार्टी के युवा नेता के रूप में सक्रिय हैं।
- दिसंबर 2023 में स्वरा और फहाद को बेटी हुई जिसका नाम रबिया है।












Click it and Unblock the Notifications