इस सुंदर महिला के कारण हुआ था बुआ-भतीजे का झगड़ा? किसने हिलाई मायावती के घर की दीवार?
Akash Anand Love Story: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीम मायावती और पूर्व राज्यसभा सांसद और बसपा नेता आकाश आनंद के बीच अब सबकुछ ठीक होता नजर आ रहा है। ये दोनों रिश्ते में बुआ-भतीजा हैं, जिनके बीच पिछले कुछ वक्त से ही सही नहीं चल रहा था लेकिन अब झगड़े के बादल छंटते दिखाई पड़ रहे हैं क्योंकि ना केवल आकाश आनंद पर मायावती नरम हुई हैं बल्कि उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ की भी बाइज्जत वापसी पार्टी में हो गई है।
आपको बता दें कि अशोक सिद्धार्थ ने सार्वजनिक तौर पर मायावती से शनिवार को माफी मांगी थी, जिसके बाद मायावती ने उन्हें पार्टी में वापस शामिल करने का ऐलान किया है। मालूम हो कि अशोक सिद्धार्थ और मायवती का लंबा साथ रहा है।

लेकिन ये साथ रिश्तेदारी में तब तब्दील हुआ, जिस वक्त अशोक सिद्धार्थ की बेटी प्रज्ञा सिद्धार्थ, मायावती के घर बहू बनकर आई, हालांकि ये प्रेम विवाह था, जो कि घरवालों की सहमति से अरेंज्ड फार्म में लोगों के सामने आया था, जिसमें मायावती ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था और इस शादी को शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी लेकिन आकाश आनंद का यही प्यार उनके घर के लिए बवाल बन जाएगा, इसकी कल्पना भी उन्होंने नहीं की होगी।
आनंद कुमार के बेटे हैं Akash Anand
गौरतलब है कि आकाश आनंद मायावती के सबसे छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं और माया के काफी चहेते कहे जाते हैं। उन्होंने लंदन से एमबीए किया है और यहीं पर उनकी मुलाकात हुई खूबसूरत प्रज्ञा सिद्धार्थ से, जिन्होंने लंदन से MBBS किया है।
लंदन में शुरु हुई थी Love story
पढ़ाई के दौरान ही आकाश और प्रज्ञा में दोस्ती हुई जो कि जल्द ही प्यार में बदल गई , जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला कर लिया, इस शादी से किसी को कोई इनकार नहीं था क्योंकि प्रज्ञा, बीएसपी नेता अशोक सिद्धार्थ की बेटी हैं। 26 मार्च 2023 को आकाश आनंद ने प्रज्ञा सिद्धार्थ के साथ गुरुग्राम में शादी की थी।
अशोक सिद्धार्थ भी पेशे से डॉक्टर रहे हैं
प्रज्ञा के पिता अशोक सिद्धार्थ भी पेशे से डॉक्टर रहे हैं लेकिन साल 2008 में उन्होंने जॉ़ब छोड़कर बसपा ज्वाइन कर ली थी और जल्द ही माया के करीबी नेताओं की लिस्ट में शामिल हो गए।
बसपा सुप्रीमो ने उन्हें साल 2009 में एमएलसी बनाया और इसके बाद 2016 से 2022 तक वह राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं लेकिन कुछ वक्त पहले मायावती के घर में उथल-पुथल मच गई थी, उन्होंने आकाश आनंद से सारी जिम्मेदारी छीन ली और कहा कि इन सारी बातों के लिए अशोक सिद्धार्थ जिम्मेदार हैं, जिन्होंने पार्टी के अंदर कलह पैदा की है।
अशोक सिद्धार्थ को मायावती ने पार्टी से निकाला था
मायावती ने सिद्धार्थ को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर पिछले महीने बसपा से निष्कासित कर दिया था और कहा था 'मेरे जीते जी मेरी पार्टी का कोई वारिस नहीं होगा और उन पर अशोक सिद्धार्थ की बेटी का कितना प्रभााव पड़ता है, इस पर भी गौर करना होगा क्योंकि चीजें अब पहली जैसी नहीं रह गई हैं।'
प्रज्ञा सिद्धार्थ के ही कारण हुआ बुआ-भतीजे में बवाल?
माना जा रहा था कि प्रज्ञा सिद्धार्थ के ही कारण बुआ-भतीजे में बवाल पैदा हुआ था, फिलहाल बीते दिनों से चीजें सही दिख रही हैं क्योंकि आकाश आनंद पर जहां मायावती ने फिर से भरोसा जताया है तो वहीं अशोक सिद्धार्थ को माफ करके उन्होंने गिले-शिकवे दूर करने की भी कोशिश की है।















Click it and Unblock the Notifications