'दोनों का बच्चा होगा फिर...' सोनाक्षी सिन्हा की दूसरे धर्म में शादी पर बोलीं स्वरा भास्कर, छिड़ी अब नई बहस

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कपल की शादी को लेकर एक विवादित बयान दिया।

स्वरा भास्कर का विवादों से पुराना नाता है। वह अक्सर हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में उन्होंने बकरीद पर शाकाहारियों को काफी कुछ भला बुरा कहा था जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुई थीं। अब एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर काफी कुछ कहा है।

Sonakshi Sinha

दरअसल, 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी होने वाली है। इस बीच लगातार एक्ट्रेस और उनके परिवार वालों के बीच कलह की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अब स्वरा भास्कर ने कनेक्ट साइल से बातचीत कर इस पर अपनी राय रखी और कहा कि, 'मॉडर्न इंडिया का सबसे बड़ा मिथ लव जिहाद है। जहां एक हिंदू लड़की मुसलमान लड़की से शादी करती है। यह मुझपर भी लागू होता है और वेलेंटाइन डे पर कुछ शहरों में एक इंटरफेथ कपल्स को वास्तव में पीटा जा सकता है।'

स्वरा भास्कर ने आगे कहा कि, 'वह अपने निजी जीवन में क्या करते हैं, शादी करते हैं या नहीं, यह उन पर निर्भर है। अगर वे एक साथ रह रहे हैं, कोर्ट में शादी कर रहे हैं, या निकाह कर रहे हैं, या आर्य समाज में शादी कर रहे हैं तो इससे किसी को कोई लेना-देना नहीं है। यह पुरुष और महिला और उनके परिवारों के बीच है। यह सोनाक्षी का जीवन है; उसने अपना साथी चुन लिया है। उसके पार्टनर ने उसे चुन लिया है। अब यह उनके और उनके परिवारों के बीच है। मुझे यह बहुत समय बर्बाद करने वाली बहस लगती है।"

स्वरा ने कहा कि, 'ऐसी बातचीत भारत और दक्षिण एशियाई देशों में अधिक प्रचलित है, जहां लोगों को दूसरे लोगों के काम में हाथ डालने में मजा आता है। रुको और देखो, जब उनका बच्चा होगा, तो बच्चे के नाम को लेकर एक अलग बहस होगी। हमने करीना और सैफ के बच्चों और मेरे बच्चे के साथ ऐसा होते देखा है। यह पूरी तरह से मूर्खतापूर्ण है, लेकिन यह जल्द ही ख़त्म होने वाला नहीं है।'

बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले सात साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी जिसके बाद से वह एक दूसरे के करीब आए। अब ये कपल 23 जून को हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+