मां बनने वाली हैं Swara Bhasker, पहली बार फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
Swara Bhasker Baby Bump Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने साल 2023 के मार्च महीने में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद संग अपने परिवार वाले और करीबी दोस्तों के बीच शादी रचाई थी। शादी के 3 महीने बाद ही एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। अब प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के एक महीने बाद स्वरा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है।
स्वरा भास्कर ने किया बेबी बंप फ्लॉन्ट
स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई वीडियो शेयर की। इस वीडियो में एक्ट्रेस नो-मेकअप लुक में नजर आईं। वीडियो में स्वरा के चेहरे पर साफ प्रेग्नेंसी का ग्लो देखा जा सकता है। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक और ब्लू कलर के काफ्तान पहने नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो
स्वरा भास्कर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'इन दिनों बारिश हो रही हैं। नई और बेहद आरामदायक अलमारी के लिए @the_mom_store को धन्यवाद।' फिलहाल स्वरा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो पर कमेंट कर फैंस उन्हें प्रेग्नेंसी की बधाई दे रहे हैं।
फहाद अहमद संग रचाई शादी
बता दें कि, स्वरा भास्कर ने 16 जनवरी 2023 को फहाद अहमद संग कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद कपल ने दिल्ली में शादी की जिसमें बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां भी शामिल हुईं। शादी के बाद इस कपल का बरेली में भी ग्रैंड रिसेप्शन हुआ था। जिसकी तस्वीरें कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। दोनों ने यूं अचानक शादी कर के तमाम फैंस को चौंका दिया था।












Click it and Unblock the Notifications