'मैं चाहती हूं उनकी फिल्में...', आखिर अक्षय कुमार की किस बात से सहमत नहीं हैं स्वरा भास्कर?

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अभिनेता अक्षय कुमार की लगातार हो रही फ्लॉप फिल्मों पर बड़ा बयान दिया।

मुंबई, 19 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जहां चार यार' को लेकर चर्चा में बनी हैं। जो कि बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म के लिए एक्ट्रेस लगातार प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इसी बीच स्वरा भास्कर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता अक्षय कुमार का जिक्र करते हुए उनके फिल्म समर्थन पर आपत्ति जताई।

लगातार फ्लॉप हो रही अक्षय कुमार की फिल्में

लगातार फ्लॉप हो रही अक्षय कुमार की फिल्में

जैसा की सभी जानते हैं कि अक्षय़ कुमार के लिए साल 2022 कुछ खास नहीं रहा। उनकी जितनी भी फिल्में इस साल रिलीज हुई हैं वह मुंह के बल गिरी हैं। चाहे वह बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज' हो या फिर 'रक्षा बंधन' सभी फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रहीं। इसके अलावा अभिनेता की फिल्मों को बायकॉट भी किया गया। अब इसी को लेकर स्वरा भास्कर ने बड़ा बयान दिया है।

अक्षय कुमार की फिल्मों पर बोलीं स्वरा भास्कर

अक्षय कुमार की फिल्मों पर बोलीं स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर ने बॉलीवुड सितारों को टारगेट करने पर एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, 'हम कहानी को कहने वाले लोग हैं और हमें ईमानदारी से कहानियां सुनानी चाहिए। मुझे लगता है कि खुद को प्रोपेगेंडा का प्लेटफॉर्म बनने से बॉलीवुड को बचना चाहिए। बॉलीवुड कभी भी ऐसी जगह नहीं रहा कि यहां एक ही आवाज निकलती रही। यही इसकी खूबी है... मैं अक्षय कुमार से सहमत नहीं हूं क्योंकि वह जिस तरह की फिल्मों का समर्थन करते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं चाहती हूं उनकी फिल्में फ्लॉप हो जाएं या उन्हें अपनी फिल्में रिलीज नहीं करनी चाहिए।'

' मैं लाइन में दूसरों से आगे हूं'

' मैं लाइन में दूसरों से आगे हूं'

स्वरा भास्कर आगे कहती कहती हैं कि 'लोकतंत्र में लोगों को अपने राजनीतिक विचारों को व्यक्त करने में सक्षम होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 'पहले वो सोचते थे, स्वरा प्रॉब्लम है। हम सत्तावाद के कल्चर को सही ठहरा रहे हैं। मॉब कल्चर से कोई भी सुरक्षित नहीं रहने वाला। बात बस इतनी सी है कि मैं लाइन में दूसरों से आगे हूं।'

स्वरा भास्कर ने बायकॉट को कहा था धंधा

स्वरा भास्कर ने बायकॉट को कहा था धंधा

बता दें कि इससे पहले स्वरा भास्कर ने बायकॉट ट्रेंड पर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, ये सिर्फ एक धंधा है। स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा, लिखा कि, "धंधो छे ! बायकॉट बॉलीवुड का प्रॉफिटेबल बिजनेस"। हालांकि स्वरा भास्कर का रिट्वीट उन्हीं पर भारी पड़ गया और नेटिजेन्स ने उनको जमकर ट्रोल करना शुरू किया।

स्वरा भास्कर की आखिरी फिल्म

स्वरा भास्कर की आखिरी फिल्म

स्वरा भास्कर को आखिरी बार फिल्म निर्माता कमल पांडे की जहाँ चार यार में देखा गया था। जो कि 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को फैंस की ओर से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में स्वरा भास्कर की यह फिल्म क्या कमाल कर पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+