Swara Bhasker ने बेटी को ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए कार में किया ऐसा काम, फोटो हुई वायरल और फिर जो हुआ
Swara Bhasker: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपने काम से ब्रेक लेकर अपनी प्यारी बेटी राबिया के परवरिश में बिजी चल रही हैं। एक्ट्रेस सितंबर 2023 में एक प्यारी सी बेटी की मां बनी थीं। वह अक्सर अपनी एक साल की बच्ची के साथ अपने निजी जिंदगी के अपडेट्स की प्यारी झलकियां शेयर करती रहती हैं।
स्वरा भास्कर की लेटेस्ट फोटो हुई वायरल
आज यानी 30 जनवरी 2025 की सुबह स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया है कि एक मां का जीवन किस तरह का होता है। एक मां अपने बच्चे और अपने काम की प्रतिबद्धताओं को एक साथ कैसे संभालती है।

बेटी राबिया को ब्रेस्टफीडिंग करा रही थीं स्वरा भास्कर
-स्वरा भास्कर ने अपनी बेटी राबिया को ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में स्वरा कार में बैठकर मेकअप करती नजर आ रही हैं जबकि वह साथ में अपनी बेटी को ब्रेस्टफीडिंग भी करा रही हैं।
-स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिससे उनके फैंस को ये पता चल रहा है कि उनका मातृत्व कैसा चल रहा है, जो पर्दे के पीछे की अराजकता को उजागर करता है। इस फोटो में स्वरा भास्कर एक कार में अपनी बेटी राबिया को ब्रेस्टफीडिंग कराती हुई दिखाई दे रही हैं।
-इसके साथ ही स्वरा भास्कर एक हाथ में ब्यूटी ब्लेंडर के साथ अपने मेकअप को परफेक्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि दूसरे हाथ से अपना फोन पकड़े हुए, मेकअप चेक करने के लिए सेल्फी कैमरे का इस्तेमाल कर रही हैं।
-स्वरा भास्कर हरे रंग के प्रिंटेड कुर्ते में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं, जबकि राबिया एक सफेद टी-शर्ट और नीले रंग के प्रिंटेड जंपसूट में एक हाथ में मेकअप ब्रश पकड़े हुए नजर आ रही हैं। स्वरा ने इस फोटो टो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- तो मातृत्व कैसा चल रहा है? वो पूछते हैं .. #momlife #momlifebelike #bts #behindthescenes #breastfeeding #nursing #breastfeedingmom #nursingmom #nofilter.
राबिया को पक्षियों के बारे में सिखा रही थीं एक्ट्रेस
आपको बता दें कि पिछले महीने स्वरा भास्कर ने एक रील शेयर की थी जिसमें वह राबिया को पक्षियों के बारे में सिखाती नजर आ रही थीं। चीजों को दिलचस्प बनाने के लिए उन्होंने अपनी बेटी को पक्षियों के बारे में पूरी तरह से फिल्मी अंदाज में सिखाया, जिससे उनके फैंस काफी खुश हुए थे। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications