Eid 2023: शादी के बाद स्वरा भास्कर ने मनाई पहली ईद, फोटोज देख भड़के फैंस, बोले- धर्म परिवर्तन के बाद...'
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सपा नेता फहद अहमद से शादी की थी। 22 अप्रैल को शादी के बाद उनकी पहली ईद थी और इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को मुबारकबाद दी।

Swara Bhasker First Eid: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कुछ ही दिनों पहले सपा नेता फहद अहमद से शादी की थी। जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। शादी के बाद एक्ट्रेस ने 22 अप्रैल को पति के साथ अपनी पहली ईद का जश्न मनाया जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की।
स्वरा भास्कर ने शादी के बाद सेलिब्रेट की पहली ईद
स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर पति फहद अहमद और परिवार वालों के साथ कई तस्वीरें शेयर कर फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन पर लिखा, 'पहली ईद, ईद मुबारक हो 2023'। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में फहद अहमद को भी टैग किया है। इस पोस्ट के बाद लगातार फैंस अपने तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
फैंस ने किया बुरी तरह ट्रोल
जहां एक तरफ कुछ फैंस ने एक्ट्रेस को ईद की मुबारकबाद दी तो वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "धर्म परिवर्तन के बाद आपका तो पहला विशेष त्यौहार हे आज?" एक अन्य यूजर ने लिखा, "आज कोई ज्ञान नहीं है क्या मैडम कि जानवरों को नुकसान मत करो उन्हें काटो मत। या बोलने में डर लग रहा है कि कहीं तुम्हारी ही ईद न मन जाए।" वहीं फहद अहमद ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ईद की बधाई दी। स्वरा भास्कर संग तस्वीर शेयर उनहोंने कैप्शन पर लिखा, ईद मुबारक"।
पहली ईद! 💖🌙✨🙏🏽#NewBeginnings #EidMubarak2023 @FahadZirarAhmad pic.twitter.com/YVQQ7c6jxJ
— Swara Bhasker (@ReallySwara) April 23, 2023
स्वरा भास्कर और फहद अहमद की शादी
आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने 16 जनवरी 2023 को फहद अहमद से मुंबई में सीक्रेट कोर्ट मैरिज कर सबको हैरान कर दिया था। इस बात की जानकारी स्वरा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर दी थी। इसके बाद कपल ने दिल्ली में पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की जिसमें बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनीति पार्टी के तमाम नेता शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications