गांधी हम शर्मिन्दा हैं...महात्‍मा गांधी की पुण्‍यतिथि पर स्‍वरा भास्‍कर ने किया ट्वीट

Mahatma Gandhi Death Anniversary: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्‍वरा भास्‍कर ने महात्‍मा गांधी की पुण्‍यतिथि पर पोस्‍ट लिखी है। जिस पर लोग जमकर रिएक्‍शन दे रहे हैं।

swara

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्‍वरा भास्‍कर आए दिन अपने बयानों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। महात्‍मा गांधी की पुण्‍यतिथि पर आज स्‍वरा भास्‍कर ने ट्टीट किया है जिसके कारण एक बार फिर वो चर्चा में हैं।

महात्‍मा गांधी की 75वीं पुण्‍यतिथि पर स्‍वरा ने लिखी ये पोस्‍ट

महात्‍मा गांधी की 75वीं पुण्‍यतिथि पर स्‍वरा ने लिखी ये पोस्‍ट

एक्‍ट्रेस स्‍वरा भास्‍कर ने महात्‍मा गांधी की 75वीं पुण्‍यतिथि पर ट्विटर पर लिखा गांधी हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं।इस पोस्‍ट के बाद कुछ लोग स्‍वरा भाष्‍कर के इस बयान का सपोर्ट कर रहे हैं वहीं कुछ लोग स्‍वरा भास्‍कर के इस बयान पर नाराजगी जता रहे हैं।

गोडसे का समर्थन करने वालों को स्‍वरा ने किया टारगेट

गोडसे का समर्थन करने वालों को स्‍वरा ने किया टारगेट

याद रहे बीते कुछ सालों मे महात्‍मा गांधी की पुण्‍यतिथि और गांधी जयंती पर नाथूराम गोडसे को लेकर ट्टीट कर लोग गोड़से की तारीफ करते रहे है। वहीं कुछ गोडसे की सराहना करने वाले ट्रोल होते है। गांधी की पुण्‍यतिथि के अवसर पर बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्‍वरा ने गोडसे का समर्थन करने वालों को टारगेट करते हए ये पोस्‍ट लिखी है।

विशाल ददलानी ने लिखी पोस्‍ट

विशाल ददलानी ने लिखी पोस्‍ट

वहीं गायक और म्‍युजिक डॉयरेक्‍टर विशाल ददलानी ने भी महात्‍मा गांधी को याद करते हुए पोस्‍ट लिखी। उन्‍होंने लिखा वो क्या थे इससे जान लो। उस कायर ने भी पहले पैर छुए फिर गोली चलाई।

 1948 को नाथूराम गोडसे ने की थी हत्‍या

1948 को नाथूराम गोडसे ने की थी हत्‍या

याद रहे 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्‍मा गांधी की गोली मार कर हत्‍या कर दी। ये दिन भारत के इतिहास में काले दिन के रूप में दर्ज है। देश के राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की पुण्‍यतिथि को भारत में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंहिसा के रास्‍ते पर चलते हुए महात्‍मा गांधी ने देश को आजादी दिलाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+