स्‍वरा भास्‍कर ने हिंदुत्‍व की तालिबान से की तुलना, गुस्‍साईं कंगना रनौत ने जमकर लगाई फटकार

मुंबई, 18 अगस्‍त। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्वरा भास्कर की फिल्में से कही ज्‍यादा सोशल मीडिया पर आए दिन अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। स्‍वरा भास्‍कर ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे पर ऐसा ट्वीट कर दिया है कि सोशल मीडिया पर हैशटैग के साथ उनकी गिरफ्तारी की मांग उठ रही है और अभिनेत्री को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स जमकर गुस्‍सा जता रहे हैं। वहीं अब अपने बयानों में राष्‍ट्रवाद का नारा लगाने वाली एक्‍ट्रेस कंगना रनौत भी इस जंग में कूद चुकी हैं और उन्‍होंने एक्‍ट्रेस स्‍वरा भास्‍कर के ट्वीट पर जबरदस्‍त क्‍लास लगाते हुए इंस्‍टा पर एक पोस्‍ट शेयर किया है।

हिंदुत्‍व की तुलना तालिबान से करने पर स्‍वरा के बयान पर भड़के लोग

हिंदुत्‍व की तुलना तालिबान से करने पर स्‍वरा के बयान पर भड़के लोग

अफगानिस्‍तान पर बंदूक की नोक पर तालिबान ने रविवार को कब्‍जा कर लिया जिसके बाद स्वरा भास्कर ने स्‍वरा ने जो ट्वीट किया उसमें तालिबानी आतंकियों की तुलना हिंदुत्व से की है। इस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और उनको ट्रोल करने लगे। स्‍वरा को जो कंगना ने जवाब दिया है वो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

स्‍वरा ने किया था ये ट्वीट जिस पर उन्‍हें अरेस्‍ट करने की हो रही मांग

स्‍वरा ने किया था ये ट्वीट जिस पर उन्‍हें अरेस्‍ट करने की हो रही मांग

पहले बता दें स्‍वरा भास्कर जिस ट्वीट के कारण ट्रोल हो रही हैं उसमें उन्‍होंने लिखा - 'हम हिंदुत्व आतंक के साथ ठीक नहीं हो सकते हैं और तालिबान आतंक से सभी हैरान और तबाह हो गए हैं। हम तालिबान आतंक से शांत नहीं बैठ सकते हैं और और फिर हिंदुत्व के आतंक के बारे में नाराज होते हैं। हमारे मानवीय और नैतिक मूल्य उत्पीड़ित की पहचान पर आधारित नहीं होने चाहिए। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग स्वरा को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

कंगना रनौत ने स्‍वरा की लगाई फटकार

कंगना रनौत ने स्‍वरा की लगाई फटकार

स्वरा के इस ट्वीट के जवाब में कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा -

"हिंदुत्व में श्रेष्ठता या एक्सट्रीमिस्म का मतलब आतंक या टेरर नहीं मोक्ष और समाधि है। विषय से गुमराह मत करो। ये भारत के प्रति चीन और अमेरिका का षड्यंत्र है।

कंगना ने शेयर किया ये आंकड़ा भी

कंगना ने शेयर किया ये आंकड़ा भी

कंगना ने इस पोस्‍ट के साथ व्यक्ति द्वारा शेयर किए गए सटिस्टा के आंकड़ों को भी लोगों के बीच साझा किया है, जिसमें आतंकी संगठन और उनके द्वाारा किए गए हमलों के बारे में जिक्र किया गया है। जिसमें तालिबान, बोको हरम, अल शबाब जैसे आतंकी संगठनों के द्वारा किए गए आतंकवादी हमलों की संख्या को दर्शाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+