आर्यन खान के सपोर्ट में आईं सुजैन खान, कहा- वो एक अच्छा बच्चा है, मैं शाहरुख और गौरी के साथ हूं

मुंबई, अक्टूबर 05। ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री दो हिस्सों में बंटी हुई नजर आ रही है। एक धड़ा तो आर्यन के बचाव में है तो वहीं दूसरा इस गिरफ्तारी को सही ठहरा रहा है। इस बीच ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने शाहरुख और गौरी खान के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक जर्नलिस्ट की पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा है कि आर्यन उस वक्त गलत समय पर गलत जगह पर था, वो ड्रग एडिक्ट नहीं हो सकता।

क्या कहा है सुजैन खान ने?

क्या कहा है सुजैन खान ने?

सुजैन खान ने अपने कमेंट में कहा है, "मुझे लगता है, बात आर्यन खान की नहीं है, क्योंकि दुर्भाग्य से वह गलत वक्त पर गलत जगह पर था। यह घटना एक उदाहरण के तौर पर देखी जा सकती है कि लोग बॉलीवुड के लोगों का 'विच हंट' (क्रूर सजा) करने में लग जाते हैं। यह बहुत दुख की बात है क्योंकि वह अच्छा बच्चा है। मैं गौरी और शाहरुख के साथ हूं।"

सुजैन के अलावा इन हस्तियों ने भी किया आर्यन का सपोर्ट

सुजैन के अलावा इन हस्तियों ने भी किया आर्यन का सपोर्ट

सुजैन के अलावा आर्यन का सपोर्ट करने वालों में फिल्म निर्माता हंसल मेहता, एक्ट्रेस पूजा भट्टा और सुचित्रा कृष्णमूर्ति का नाम भी शामिल है। हंसल मेहता ने ट्विटर पर लिखा है कि एक माता-पिता के लिए ये वक्त बहुत ही पेनफुल होता है, जब उसका बच्चा किसी बड़ी मुसीबत में हो। हंसल मेहता ने आगे कहा है कि ये समय उस वक्त ज्यादा मुश्किल लगता है, जब लोग कानून को अपना काम करने से पहले ही एक निर्णय कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि मैं शाहरुख खान के साथ हूं।

शाहरुख से मिलने उनके घर पहुंचे थे सलमान

शाहरुख से मिलने उनके घर पहुंचे थे सलमान

आपको बता दें कि इन सेलिब्रिटीज के ट्वीट से पहले आर्यन की गिरफ्तारी के तुरंत बाद सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा ने शाहरुख खान से मुलाकात की थी। आर्यन के सपोर्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी एक ट्वीट किया है। संजय कपूर की पत्ती महीप और सोहेल खान की पत्नी सीमा भी शाहरुख के परिवार से मिले थे।

2 अक्टूबर को हुई थी आर्यन की गिरफ्तारी

2 अक्टूबर को हुई थी आर्यन की गिरफ्तारी

आपको बता दें कि आर्यन खान को एनसीबी ने रविवार की रात मुंबई तट पर एक क्रूज जहार पर हो रही रेव पार्टी से गिरफ्तार किया था। इस पार्टी में ड्रग के सेवन किया जा रहा था। आर्यन के अलावा 6 अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी इस क्रूज से की गई थी। सोमवार को मुंबई की एक अदालत ने आर्यन और अन्य आरोपियों को 7 अक्टूबर तक NCB की हिरासत में भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+