ब्रेकअप के बाद सुष्मिता सेन को फिर हुआ Ex रोहमन से प्यार! पोस्ट शेयर कर लिखा-'बाबू', हो गया पैचअप?
Sushmita Sen Rohman Shawl: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। दरअसल, एक्ट्रेस ने मॉडल रोहमन शॉल से ब्रेकअप कर लिया था। लेकिन बीते कुछ समय से दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। खबर है कि दोनों ने फिर से पैचअप कर लिया है। हालांकि एक्ट्रेस ने इस पर कोई बयान नहीं दियाष लेकिन उनका लेटेस्ट पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है।
दरअसल, सुष्मिता सेन ने अपन एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। रोहमन का बर्थडे 4 जनवरी 2024 को था। एक्ट्रेस ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड संग फोटो शेयर कर उन पर जमकर प्यार लुटाया। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज नजर आ रहे हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों फिर से रिलेशनशिप में आ गए।

सुष्मिता सेन ने रोहमन संग फोटो शेयर कर एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा कि, "हैप्पी बर्थडे बाबूशाह, ऐसे ही हमेशा खुश रहो...तुम्हारे लिए ढेर सारा प्यार और ब्लेसिंग्स"। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर रोहमन ने कमेंट कर लिखा, 'थैंक यू बाबू'। वहीं एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कमेंट कर जन्मदिन की बधाई दी।
बता दें कि, साल 2023 में रोहमन और सुष्मिता को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है। जबकि साल 2021 में एक्ट्रेस ने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया था। ऐसे में लगातार कपल के पैचअप की खबरें सामने आ रही है। पिछले दिनों सुष्मिता और रोहमन को एकसाथ इवेंट के दौरान देखा गया था। इस दौरान दोनों ने मीडिया को जमकर पोज भी दिए। हालांकि दोनों फिलहाल रिलेशनशिप में हैं या नहीं इसको लेकर कुछ भी कह पाना मुश्किल है।
सुष्मिता सेन रोहमन से हुए ब्रेकअप के बाद ललित मोदी को डेट करने को लेकर चर्चा में आई थीं। दोनों की साथ में वेकेशन मनाते हुए रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। ललित मोदी ने दावा किया था कि वह दोनों रिलेशनशिप में हैं हालांकि इस पर सुष्मिता सेन ने चुप्पी साधी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications