Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा और भाई राजीव फिर हुए एक, चारु ने पोस्‍ट लिखकर बोली ये बात

सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा और भाई राजीव फिर हुए एक, चारु ने पोस्‍ट लिखकर बोली ये बात

मुंबई, 01 सितंबर: सुष्मिता सेन के भाई राजीव और भाभी चारू असोपा की पर्सनल लाइफ पिछले कुछ महीनों से जमकर सुर्खियों में हैं। इसकी वजह थी कि दोनों के संबंधों में ऐसी दरार आ गई थी कि एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दोनों एक दूसरे से तलाक लेने जा रहे थे वहीं इस टीवी एक्‍ट्रेस चारू असोपा ने यूटर्न ले लिया है। चारु असोपा ने अचानक आकर कह दिया कि खुशी हो रही है कि हमने अपनी शादी को एक और मौका देने का फैसला किया है।

वैवाहिक जीवन को एक मौका देंगे राजीव और चारू

वैवाहिक जीवन को एक मौका देंगे राजीव और चारू

बता दें गणेश चतुर्थी पर चारू असोपा ने पति राजीव और बेटी संग गणपति बप्‍पा संग प्‍यार भरी तस्‍वीर शेयर कर चौंका दिया था। इसके बाद इंटरनेट पर उन्‍हें जमकर ट्रोल किया गया और लोगों ने कहा कि जब साथ रह रही हो तो हमें क्‍यों पागल बना रही हो। वहीं इसके कुछ घंटे बाद चारू और राजीव ने एक पोस्‍ट शेयर कर लिखा अपनी शादी को एक और मौका देना चाहते हैं और साथ आ चुके हैं। एक लंबे नोट में, चारु और राजीव ने शेयर किया कि उन्होंने साथ रहने और अपने वैवाहिक जीवन को एक मौका देने का फैसला किया है।

शादी तो स्वर्ग में तय होती है लेकिन...

शादी तो स्वर्ग में तय होती है लेकिन...

इस पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा "शादी तो स्वर्ग में तय होती है लेकिन इस पर काम करना हम पर छोड़ दिया जाता है। हां हम आगे बढ़े और घोषणा की कि हम अपनी शादी को समाप्त कर रहे हैं और हमें एहसास हुआ कि हम अंत तक पहुंच चुके हैं और इससे आगे कुछ भी नहीं है। तलाक एक विकल्प था जिस पर हम विचार कर रहे थे और हम इससे इनकार नहीं करेंगे..यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने अपनी शादी को अच्छे के लिए रखने का फैसला किया है।

बेटी जियाना की पर‍वरिश हमारे लिए पहली प्राथमिकता है

बेटी जियाना की पर‍वरिश हमारे लिए पहली प्राथमिकता है

उन्‍होंनें आगे लिखा "हम दोनों को एक खूबसूरत बेटी जियाना का आशीर्वाद मिला है और हम माता-पिता के रूप में उसे सबसे अच्छा देना चाहते हैं। उनकी परवरिश और खुशी हमारी पहली प्राथमिकता है.. हम अपने सभी फैंस को हमेशा एक जोड़े के रूप में हमारा सपोर्ट करने और हमें कभी हार न मानने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं .. ज़ियाना को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। चारु और राजीव।"

यूटर्न लेने वाली चारू ने पहले बोली थी ये बात

यूटर्न लेने वाली चारू ने पहले बोली थी ये बात

बता दें चारू आए दिन अपने और राजीव के संबंधों को लेकर पोस्‍ट लिखकर अपना दुखड़ा इंस्‍टा पर शेयर करती रही हैं। उन्‍होंने कहा था किसी भी हाल में वो राजीव के पास वापस नहीं जाएंगी। वह अकेले ही अपनी जियाना को पाल रही हैं। जियाना की वजह से ही वो सरवाइव कर पा रही हैं। उन्होंने ये भी बताया था कि पति राजीव सेन से तलाक लेने का फैसला उन्होंने सोच-समझकर लिया है। वहीं अब चारू ने यूटर्न ले लिया और राजीव के साथ फिर से अपनी वैवाहिक जिंदगी बिताने का फैसला किया है।

 जून 2019 में राजीव और चारू ने शादी की थी

जून 2019 में राजीव और चारू ने शादी की थी

ये पहला मौका नहीं है जब चारू ने अपने फैसले से यू टर्न लिया है। इससे पहले 2019 में शादी के बादझगड़े हुए और चारु घर छोड़कर वापस चली गई लेकिन कुछ समय बाद सुलह होने पर दोनों साथ रहने लगे थे। इसके बाद नवंबर 2021 में उनकी बेटी हुई जिसका नाम जियाना सेन रखा लेकिन कुछ महीनें पहले चारु और राजीव के बीच इतनी दूरियां आ गई कि दोनों ने एक दूसरे के तलाक तक की नौबत आ गई। लेकिन अब खुशी की बात है कि दोनों फिर से एक हो चुके हैं।

चारु और राजीव ने गोवा में जून 2019 में शादी की थी

R

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+