टूटने जा रही है सुष्मिता सेन के भाई राजीव की शादी, चारु असोपा ने भेजा तलाक का नोटिस, लगाए गंदे आरोप
नई दिल्ली, 30 जून। पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारु असोपा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। खबर है कि दोनों का तलाक होने जा रहा है। हालांकि पिछले काफी वक्त से दोनों के झगड़े की खबरें आ रही थीं लेकिन हर बार चारु ने ही इन खबरों का खंडन किया था लेकिन इस बार उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में इस बारें में खुलकर बात की है।

'मैंने अपनी तरफ से इस शादी को बचाने की पूरी कोशिश की'
चारु ने कहा कि 'उन्होंने 7 जून को राजीव को तलाक का नोटिस भेजा था लेकिन इसके दूसरे दिन उसने मुझ पर तरह-तरह के झूठे आरोप लगाकर मुझे नोटिस भेज दिया, इसलिए मुझे अब विवश होकर मुंह खोलना पड़ रहा है। मैंने अपनी तरफ से इस शादी को बचाने की पूरी कोशिश की, मैंने राजीव को कई मौके भी दिए और इन मौकों के चक्कर में तीन साल निकल गए, मैंने ये सब अपनी बेटी जियाना के लिए किया लेकिन अब राजीव के साथ रहना काफी मुश्किल है।'

'मैं नहीं चाहती कि जियाना हमें लड़ते हुए देखे'
क्योंकि मैं नहीं चाहती कि 'जियाना हमें लड़ते हुए देखे, मैं नहीं चाहती कि उसकी परवरिश एक जहरीले वातावरण में हो, मैंने उसके सुखद भविष्य को ध्यान में रखते हुए अलग होने का फैसला किया है। अब मैं बर्दाश्त नहीं कर सकती हूं। मैंने राजीव के लिए अपना करियर, काम, परिवार सब छोड़ दिया लेकिन इसके बावजूद मुझे बेइज्जती, दुख और दर्द झेलने का मिला।'
'राजीव का परिवार केवल उन्हें ही सपोर्ट करता है'
चारु ने इशारों-इशारों में सुष्मिता और उनके परिवार पर भी निशाना साधा। चारु ने कहा कि राजीव का परिवार केवल उन्हें ही सपोर्ट करता है, मैंने लगतार पैचअप करने की कोशिश की लेकिन मैं फेल हो गई।'

चारु पर पहली शादी छिपाने का आरोप
दरअसल राजीव सेन ने जो नोटिस भेजा है उसमें उन्होंने चारु पर अपनी पहली शादी छिपाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 'चारु ने इतनी बड़ी बात मुझे नहीं बताई, अगर वो मुझे ये बात बता देती तो मैं खुशी-खुशी उसके पास्ट को स्वीकार कर लेता क्योंकि हर किसी का अतीत होता है लेकिन उसने मेरा भरोसा तोड़ा है, उसने मेरे और मेरे परिवार संग धोखा किया है।'

'अब मैं इस शादी में नहीं रह सकती हूं'
जबकि चारु ने कहा कि 'राजीव ने उन पर झूठा इल्जाम लगाया है। मात्र 18 साल की उम्र में उनकी शादी बीकानेर में हुई थी लेकिन साल 2016 में ही मैं उस इंसान से अलग हो गई थी, ये बात सबको पता है। मैंने खुद उन्हें ये बात बताई थी और तब उन्होंने मुझे मूव ऑन करने के लिए बधाई भी दी थी लेकिन आज खुद को सही साबित करने के लिए वो कुछ भी कर रहे हैं इसलिए अब मैं इस शादी में नहीं रह सकती हूं और इसलिए मुझे तलाक चाहिए।'

'मेरे अंगने में' से मिली पहचान
बता दें कि चारु ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2009 के हिट शो 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' से की थी। इसके बाद इन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'बाल वीर' जैसे चर्चित शो में काम किया लेकिन लेकिन इन्हें पहचान मिली 'मेरे अंगने में' शो से, इस शो में इनके भाई का रोल प्ले करने वाले एक्टर नीरज संग चारू के रोमांस की भी खबरें सामने आई थीं लेकिन दोनों का जल्द ही ब्रेकअप हो गया था और इसके बाद उनकी लाइफ में राजीव सेन की एंट्री हुई, जिनसे साल 2019 में दोनों ने शादी कर ली। मालूम हो कि राजीव भी चारु से पहले एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन नुपूर संग रिलेशनशिप में थे लेकिन उनका भी ब्रेकअप हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications