सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल से ब्रेकअप को लेकर तोड़ी चुप्‍पी , कहा- रिश्ता बहुत पहले खत्म हो गया.. प्यार बाकी है

सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल से ब्रेकअप को लेकर तोड़ी चुप्‍पी, कहा -लंबे समय पहले संबंध टूट चुका था

नई दिल्‍ली, 23 दिसंबर। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने स्‍वयं अपने ब्वॉय फ्रैंड रोहमन शॉल से ब्रेकअप कर लिया है। एक्‍ट्रेस ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि उन्होंने मॉडल रोहमन शॉल से नाता तोड़ लिया है। कुछ समय से सुष्मिता और रोहमन के रिश्ते के बुरे दौर से गुजरने की अटकलें लगाई जा रही थीं और अब इसकी पुष्टि स्‍वयं एक्‍ट्रेस ने ही कर दी है। उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने कैप्शन में साझा किया कि उनके बीच का रिश्ता लंबे समय से हमारी रिलशनशिप खत्‍म हो चुकी है।

रिश्ता बहुत पहले खत्म हो गया.. प्यार बाकी है

रिश्ता बहुत पहले खत्म हो गया.. प्यार बाकी है

सुष्मिता ने सोशल मीडिया पर रोहमन के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "हमने दोस्त के रूप में शुरुआत की, हम दोस्त बने रहें !!रिश्ता बहुत पहले खत्म हो गया.. प्यार बाकी है !! इसके साथ ही सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल के साथ अपने रोमांटिक संबंधों की अटकलों को समाप्त कर दिया और पुष्टि की कि वे अलग हो चुके हैं।

दोनों की शादी की खबरें आ रही थी

दोनों की शादी की खबरें आ रही थी

सुष्मिता ने पहले खुलासा किया था कि वह रोहमन से सोशल मीडिया के जरिए मिली थीं, जिन्होंने उन्हें एक प्लेटफॉर्म पर मैसेज किया था। दोनों के बीच उम्र में 15 साल का फासला है लेकिन रोहमन ने इसे पहले सुष्मिता से छुपाया था। इससे पहले भी दोनों की शादी की खबरें आ रही थीं। रोहमन ने सुष्मिता और उनकी दो बेटियों के साथ उन्‍हीं के घर में रहते थे।

रोहमन ने अपने रिलेशन को लेकर बोली थी ये बात

रोहमन ने अपने रिलेशन को लेकर बोली थी ये बात

अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए, रोहमन ने साझा किया था कि भले ही वे शादीशुदा नहीं थे, लेकिन वे एक परिवार की तरह थे। उन्होंने मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में कहा था सुष्मिता, उनकी बेटियां (रेनी और अलीसा) और मैं पहले से ही एक परिवार हैं। कभी मैं बच्चों के लिए एक पिता की तरह हूं, कभी-कभी, मैं उनका दोस्त हूं, और कभी-कभी हम लड़ते भी हैं। हम एक सामान्य परिवार की तरह रहते हैं और हम इसका आनंद लेते हैं। चारों की आए दिन साथ में सोशल मीडिया पर मनमोहक तस्वीरें नजर आती रहती थी लेकिन ब्रेकअप के बाद अब रोहमन सुस्मिता का घर छोड़कर अपने किसी मित्र के घर शिफ्ट हो गए हैं।

मेरी सही हीलिंग तभी शुरू होगी

मेरी सही हीलिंग तभी शुरू होगी

बता दें सुष्मिता की आर्या 2 हाल ही में डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई है। 1994 में अपने मिस यूनिवर्स के खिताब से लेकर 'आर्या 2' तक सुस्मिता जस की तस खूबसूरत नजर आती हैं। वह पिछले 27 साल से उनकी खूबसूरती मेनटेन रहने का राज उनकी फिटनेस एक्‍सरसाइज है। ब्रेकअप की पुष्टि के साथ ही सुष्मिता ने हाल ही में जिम सेशन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की लिखा


मुझे उसकी याद आती है! अब 6 महीने से अधिक समय से ट्रेनिंग नहीं ली है। पहले ठीक नहीं था, फिर सर्जरी हुई! सर्जरी के बाद के 6 हफ्ते तक निशान के मिटने का इंतजार कर रही थी। जिस रूटीन को मैं प्यार करती हूं, उसमें आखिरकार वापस आ गई हैं। 30 दिसंबर आजा, मैं ट्रेनिंग के पहले दिन के वर्कआउट के लिए तैयार हूं। मेरा सही हीलिंग तभी शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+