'सुष्मिता सेन लव डिगर हैं, गोल्ड डिगर नहीं, वो किसी से प्यार करने के लिए बैंक बैलेंस नहीं चेक करतीं'

'सुष्मिता सेन लव डिगर हैं, गोल्ड डिगर नहीं, वो किसी के प्यार करने के लिए बैंक बैलेंस नहीं चेक करतीं'

मुंबई, 18 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष और बिजनेस मैन ललित मोदी अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सुष्मिता सेन ललित मोदी को डेट करने को लेकर इन दिनों काफी ट्रोल भी हो रही हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें गोल्ड डिगर कहा है। अब फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट सुष्मिता सेन के सपोर्ट में आए हैं। फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और सुष्मिता सेन ने 2 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था, उसके बाद दोनों 1996 में अलग हो गए थे। उस समय सुष्मिता अपनी डेब्यू फिल्म दस्तक की शूटिंग कर रही थीं। अब सुष्मिता सेन के पूर्व प्रेमी और फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट ने एक्ट्रेस का बचाव किया है और कहा है कि वो हमेशा उनके साथ हैं।

'सुष्मिता कभी भी किसी के प्यार में पड़ कर बैंक बैलेंस नहीं चेक करतीं'

'सुष्मिता कभी भी किसी के प्यार में पड़ कर बैंक बैलेंस नहीं चेक करतीं'

इंडिया टुडे से बात करते हुए फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट ने कहा, ''सुष्मिता वो आखिरी शख्स होंगी, जो किसी के प्यार में पड़ने से पहले बैंक बैलेंस चेक करती है। वो किसी से प्यार करने के लिए बैंक बैलेंस नहीं देखती हैं। मेरे पास पैसे नहीं थे, मैं गुलाम को डायरेक्ट कर रहा था। मैं यह नहीं भूलूंगा कि सुष्मिता ही वह शख्स थीं, जो मुझे सबसे पहले यूएस लेकर गईं और उन्होंने मेरी यात्रा का पूरा खर्चा उठाया। मेरे पास पैसे नहीं थे। जब हम लॉस एंजिल्स पहुंचे और वहां एक लिमोजिन थी, और मैं हैरान रह गया। उसने कहा कि वह अमेरिका में मेरी एंट्री को बेहद खास बनाना चाहती थी।''

'सुष्मिता सेन लव डिगर हैं, गोल्ड डिगर नहीं...'

'सुष्मिता सेन लव डिगर हैं, गोल्ड डिगर नहीं...'

सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर कहने पर विक्रम भट्ट ने कहा, ''सुष्मिता सेन लव डिगर हैं, गोल्ड डिगर नहीं। "मुझे लगता है कि दूसरे लोगों के जीवन का मजाक बनाना लोगों को मनोरंजन लगता है। किसी की त्रासदी किसी का मनोरंजन है, वह हमेशा रहता है। सोशल मीडिया ट्रोल एक सेलिब्रिटी के जीवन का एक हिस्सा है।''

'करीना और सैफ को भी किया गया था ट्रोल...'

'करीना और सैफ को भी किया गया था ट्रोल...'

विक्रम भट्ट ने कहा, ''आपको याद होगा तो बता दूं कि जब करीना कपूर और सैफ अली खान ने भी शादी की थी तो उन्हें भी ट्रोल किया गया था। इसलिए, मुझे लगता है कि मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों के जीवन का ये एक आम हिस्सा है। अगर आप एक सेलेब्रिटी हैं और आपको कोई फैसला लेना है तो आप खुद को मजबूत बना लीजिए...क्योंकि अगर वो सोशल मीडिया यूर्जस को अजीब लगता है तो वे ट्रोल करना शुरू कर देते हैं।''

'मुझे कहा था सुष्मिता के 11 ब्वॉयफ्रेंड हैं...'

'मुझे कहा था सुष्मिता के 11 ब्वॉयफ्रेंड हैं...'

विक्रम भट्ट ने एक वाक्या को याद करते हुए कहा, ''किसी ने मुझे उसके (सुष्मिता सेन) 11 ब्वॉयफ्रेंड के नाम के साथ फॉरवर्ड किया और उसमें मेरा नाम था। और उसमें लिखा था, ये सुष्मिता के 11 ब्वॉयफ्रेंड, क्रिकेट टीम की तरह। अगर आप 40 साल के हैं और विवाहित नहीं हैं, तो संभावना है कि आपके पास इतने सारे रिश्ते होंगे। और ये वे लोग हैं जिनके सपोर्ट में बहुत लोग हैं। वे इसे सीधे मेरे पास भेजने की हिम्मत रखते हैं।''

'मैं हमेशा सुष्मिता के लिए खड़ा रहूंगा'

'मैं हमेशा सुष्मिता के लिए खड़ा रहूंगा'

विक्रम ने हमें यह भी बताया कि वह सुष्मिता से काफी सालों से नहीं मिले हैं और दोनों की एक-दूसरे से बात भी नहीं होती है। विक्रम भट्ट ने कहा, ''आखिरी बार जब मैं उनसे (सुष्मिता सेन) 2006-2007 में मिला था। लगभग 15 साल पहले। हम इतने लंबे समय से संपर्क में नहीं हैं, लेकिन मेरे अंदर जो आदमी है, वो उनके प्रति हमेशा कृतज्ञता महसूस करता है, उन्होंने मेरे साख जैसा व्यवहार किया। जहां तक पैसों की बात है, वो कभी जाने वाला नहीं है। मैं उसका हमेशा साथ दूंगा और खड़ा रहूंगा। और कहूंगा कि वो कभी भी गोल्ड डिगर नहीं हो सकती हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+