ललित मोदी को डेट कर रहीं सुष्मिता सेन जानिए कितनी संपत्ति की हैं मालिक?
Sushmita Sen net worth, who is dating Nirav Modi, know how much property she owns?
मुंबई, 14 जुलाई: सुष्मिता सेन वो खूबसूरत अप्सरा हैं जिन्होंने 1994 में मिस युनिवर्स बनकर ये खिताब पहली बार भारत के नाम कर देश का नाम रोशन किया था। पूर्व मिस यूनिवर्स होने के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी सुष्मिता सेन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं।

ललित मोदी सुष्मिता सेन को कर रहे डेट, जल्द करने वाले हैं शादी
बता दें आईपीएल फाउंडर और बिजनेसमैन ललित मोदी ने ऐलान किया है कि वो और सुष्मिता सेन एक दूसरे से प्यार करते हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं। बिजनेसमैन ललित मोदी के साथ नाम जुड़ते ही लोग गूगल पर सुष्मिता के बारे में सबसे ज्यादा सुष्मिता सेन की उम्र और वो कितनी अमीर हैं सर्च कर रहे हैं। तो आइए जातने हैं पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।
Recommended Video

18 साल की उम्र में जीता था मिस युनिवर्स का खिताब
1996 में दस्तक फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत करने वाली सुष्मिता बीवी नंबर 1, डू नॉट डिस्टर्ब, मैं हूं ना, मैंने प्यार क्यूं किया, और कई अन्य फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सुष्मिता ने मजह 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। 1994 में 18 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया बनीं और इसके बाद मिस यूनिवर्स 1994 प्रतियोगिता जीता था। सुष्मिता जो आज हैं वो अपने दम पर हैं।

सुष्मिता सेन के पास हैं इतते करोड़ की संपत्ति
सुष्मिता सेन की एक साल की कमाई की बात की जाए तो वो लगभग 9 करोड़ रुपये है और हर महीने लगभग 60 लाख रुपये कमाती हैं। सुष्मिता सेन के पास 74 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है और वह अपनी बेटियों के साथ मुंबई के वर्सोवा में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहती है।

एक फिल्म के लिए लेती हैं 3-4 करोड़ रुपये फीस
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सुष्मिता सेन की आय का मुख्य स्रोत फिल्में और विज्ञापन ही है। वह एक फिल्म के लिए 3-4 करोड़ रुपये फीस के तौर पर लेती हैं। वह ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 1.5 करोड़ रुपये भी चार्ज करती हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि सुष्मिता के पास बंगाली माशीज किचन नाम का एक रेस्तरां था जो अब बंद हो गया है।

सुस्मिता सेन के पास है एक से बढ़कर लग्जरी कार
आलीशान अपार्टमेंट बेशकीमती सामानों से भरा है। इसके अलावा अभिनेत्री के पास गैरेज में कई तरह की आलीशान कारें खड़ी हैं। Carwale की रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेत्री के पास BMW 7 Series 730Ld है, जिसकी कीमत 1.42 करोड़ रुपये है। कार देखो की रिपोर्ट के अनुसार उनके पास बीएमडब्ल्यू एक्स 6 की कीमत 1 करोड़ रुपये, ऑडी क्यू 7 की कीमत 89.90 लाख रुपये और लेक्सस एलएक्स 470 की कीमत 35 लाख रुपये है।

इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाती हैं सुष्मिता सेन
फिल्मों और वेब सीरीज में एक्टिंग के अलावा, सुष्मिता सेन तंत्र एंटरटेनमेंट नाम की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाती हैं,मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इसे 2005 में लॉन्च किया गया था।बहुत कम लोग जानते हैं कि सुष्मिता के पास बंगाली माशीज किचन नाम का एक रेस्तरां था जो अब बंद हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications