Sushmita Sen Lifestyle: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं सुष्मिता सेन, जानें उनकी कमाई और लग्जरी लाइफ
Sushmita Sen Net Worth: सुष्मिता सेन एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। सुष्मिता अपनी फिटनेस का भी काफी ख्याल रखती हैं।

Sushmita Sen Net Worth: पूर्व मिस यूनिर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन न सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। सुष्मिता सेन की फिटनसे के बारे में भी लोग चर्चा करते रहते हैं। फिलहाल खबर है कि सुष्मिता सेन को कुछ दिनों पहले हार्ट अटैक आया था। हालांकि अभी उनकी हेल्थ में सुधार है। सुष्मिता सेन ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है। सुष्मिता सेन ने बताया है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था लेकिन समय रहते हुए उनका इलाज सही से हो गया। उनके हार्ट की सर्जरी हुई है और स्टैन बैठाया गया है। फिलहाल उनकी हेल्थ में सुधार हो रहा है। ह जल्द ही स्वस्थ होकर स्क्रीन पर वापसी करेंगी। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ने सिर्फ 18 साल की उम्र में ही मिस यूनिवर्स और फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया था। उन्होंने भले ही ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है लेकिन वह एक लग्जरी लाइफस्टाइल मेंटेन करती हैं। फिलहाल वह वेब शोज में काम करती दिखाई देती हैं। क्या आपको पता है बॉलीवुड की ये फेमस एक्ट्रेस करोड़ो की संपत्ति की मालकिन हैं। आइए आपको बताते हैं उनकी कुल संपत्ति और कमाई के बारे में।

करोड़ों में है सुष्मिता सेन की संपत्ति
सुष्मिता सेन एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। सुष्मिता अपनी फिटनेस का भी काफी ख्याल रखती हैं। उन्होंने कई बड़े एक्टर्स के साथ सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। बायो ओवरव्यू वेबसाइट के अनुसार सुष्मिता सेन की कुल संपत्ति लगभग 74 करोड़ रुपये यानी 10 मिलियन यूएस डॉलर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुष्मिता सेन एक महीने में करीब 1 करोड़ रुपए के आसपास कमाई कर लेती है।

विज्ञापन से कमाती हैं 2 करोड़ रुपए
सुष्मिता सेन एक फिल्म करने के लिए 4 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं। वहीं वेब शोज के लिए वह करीब 2 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। उनको सबसे ज्यादा कमाई बड़े ब्रांड्स के प्रमोशन से होती है। सुष्मिता सेन विज्ञापन और स्पॉन्सरशिप से लगभग 2 करोड़ रुपए कमा लेती हैं। खबर है कि सुष्मिता सेन की इनकम पिछले कुछ सालों में काफी तेजी से बढ़ी है।

इंडस्ट्री में लौट आई हैं सुष्मिता सेन
कुछ समय पहले सुष्मिता सेन ने अपने काम से ब्रेक ले लिया था और वह अपने परिवार और फिटनेस को ज्यादा टाइम दे रही थीं। लेकिन अब एक बार फिर से सुष्मिता सेन इंडस्ट्री में लौट आई हैं। सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या' और 'आर्या 2' को लोगों ने खूब पसंद किया है। इन दोनों वेब सीरीज से सुष्मिता सेन ने अच्छी कमाई की है।

सुष्मिता सेन का कार कलेक्शन
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को लग्जरी कारों का बहुत शौक है। उनके पास कई महंगी और लग्जरी गाड़ियां हैं। सुष्मिता सेन के कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की 730 एलडी है, जिसकी कीमत 1.42 करोड़ रुपये है। इसके अलावा सुष्मिता के पास एक करोड़ की बीएमडब्ल्यू एक्स6, 89.90 लाख रुपये की ऑडी क्यू7 और 35 लाख रुपये की लेक्सस एलएक्स 470 भी है।

आलीशान फ्लैट में रहती हैं सुष्मिता
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक आलीशान फ्लैट में रहती हैं। ये फ्लैट काफी लग्जीरियस है। इसके अलावा सुष्मिता सेन का दुबई में एक ज्वेलरी रिटेल स्टोर है, जो उनकी बेटी रेनी के नाम पर है। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन की दो बेटियां हैं, जिन्हें उन्होंने गोद लिया है। वह सिंगल मदर के रूप में दोनों बेटियों को अकेले पाल रही हैं।

फैशन शोज में रैंप वॉक करती हैं सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन बड़े इवेंट्स और फैशन शोज में रैंप वॉक करती नजर आती हैं। इन फैशन शोज से सुष्मिता की अच्छी कमाई होती है। वहीं सुष्मिता सेन की तंत्र एंटरटेनमेंट नाम की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है, जिसे उन्होंने साल 2005 में लॉन्च किया था। सुष्मिता सेन काफी फिटनेस फ्रीक हैं और योग की मदद से खुद को फिट रखती हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications