47 साल की उम्र में सुष्मिता सेन को पड़ा दिल का दौरा, आनन-फानन में हुई एक्ट्रेस की सर्जरी, बताया कैसी है हालत
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को कुछ दिनों पहले हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी। अब एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर अपने चाहने वालों को हेल्थ अपडेट दिया है।
Sushmita Sen Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस की दिल की धड़कने बढ़ा ही हैं। जी हां एक्ट्रेस ने फैंस को एक चौंकाने वाली खबर दी है। खबर यह है कि, कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस को हार्ट अटैक आया था जिसकी उन्होंने किसी को कानों-कान खबर नहीं होने दी। खैर घबराने वाली बात नहीं है अब एक्ट्रेस ने एक लेटेस्ट पोस्ट कर बताया कि उनकी हालत कैसी है।

सुष्मिता सेन को पड़ा दिल का दौरा
सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस को अपनी हेल्थ की जानकारी देते हुए लिखा, 'अपने दिल को मजबूत और खुशनुमा बनाए रखो, और ये तुम्हारे साथ हमेशा तुम्हारे बुरे दौर में खड़ा रहेगा। जब तुम्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी। ये महान लाइन मेरे पापा ने कही थी। मुझे दो दिन पहले हार्ट अटैक आया था। मेरी एंजियोप्लास्टी हुई। दिल अब सही सलामत है, और सबसे जरूरी बात, मेरे कार्डियोलॉजिस्ट ने कन्फर्म किया है कि मेरा दिल सही मायने में बहुत बड़ा है'।
लोगों का किया धन्यवाद
सु्ष्मिता सेन ने अपने पोस्ट में कई लोगों का धन्यवाद किया। जिन्होंने समय रहते उनका इलाज किया और इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया। एक्ट्रेस ने लिखा, 'बहुत सारे लोग हैं जिन्हें मैं धन्यवाद देना चाहती हूं। जिनकी वजह से मेरा समय पर ट्रीटमेंट हो पाया। उनके तुरंत लिए एक्शन की वजह से आज मैं एकदम ठीक हूं। अगली पोस्ट में मैं वो भी बताउंगी। ये पोस्ट मैंने सिर्फ अपने फैंस को अपडेट देने के लिए किया है। और ये खुशखबरी शेयर करने के लिए कि मैं अब बिल्कुल ठीक हूं। आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया'।
फैंस ने की सलामत रहने की दुआ
आपको बता दें कि, सुष्मिता सेन की उम्र इस वक्त महज 47 साल की है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फिटनेस से जुड़ी कई वीडियो शेयर करती हैं। ऐेसे में एक्ट्रेस के साथ हुई इस घटना की फैंस से उनके फैंस घबरा गए हैं और उनकी सलामत रहने की दुआ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications