जब सुष्मिता सेन को आया था हार्ट अटैक, तो एक्स बॉयफ्रेंड का हो गया था बुरा हाल, किया बड़ा खुलासा
Sushmita Sen Heart Attack: सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल, जिनका 2021 में ब्रेकअप हुआ था, आज भी एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। अपने ब्रेकअप के बावजूद दोनों न दोस्ती बनाए रखी है। हाल ही में रोहमन ने सुष्मिता सेन को पड़े दिल के दौरे पर बात की।
बता दें कि, सुष्मिता सेन को 27 फरवरी 2023 को आर्या की शूटिंग के दौरान अचानक हार्ट अटैक आया था। हालांकि एक्ट्रेस ने लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर इसका खुलासा किया था। अब एक इंटरव्यू के दौरान रोहमन शॉल ने बताया कि शुरुआत में वह पूरी तरह से चौंक गए थे, लेकिन अभिनेत्री ने इसे बहुत अच्छे से संभाला। इतना कि उन्हें यह महसूस भी नहीं हुआ कि कुछ इतना गंभीर हो गया था।

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए रोहमन शॉव्ल ने कहा, "जब ऐसी घटना होती है, तो सबसे पहले आपको यह समझ में नहीं आता कि अभी क्या हुआ। लेकिन फिर जो व्यक्ति इसका सामना कर रहा होता है, वह भी बहुत मायने रखता है, क्योंकि वह इसे कैसे लेता है। उन्होंने इसे इतनी अच्छी तरह से लिया कि हमें यह एहसास ही नहीं हुआ कि कुछ इतना गंभीर हो गया है। यही तो उनकी खूबसूरती है।"
रोहमन शॉल ने आगे कहा कि पहले वह अपनी सेहत को इतनी गंभीरता से नहीं लेते थे, लेकिन सुष्मिता के दिल के दौरे ने उन्हें हेल्थ का ध्यान रखने के लिए मजबूर किया। उन्होंने अब खुद और अपने प्रियजनों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच कराना शुरू कर दिया है। अब सेहत उनके लिए प्राथमिकता बन गई है।
जब उनसे पूछा गया कि क्या इस घटना ने सुष्मिता सेन की बेटियों, रेनी और आलिशा, के साथ उनके संबंधों को मजबूत किया तो उन्होंने कहा, "साफ है कि बच्चे हमेशा साथ होते हैं और जितना मुझसे बनता है, मैं करता हूं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं कुछ खास करता हूं। लेकिन बच्चे, वे अद्भुत हैं और मैं सच में आभारी हूं कि मुझे ऐसे रिश्ते देखने को मिले। इससे आपको जीवन में एक बेहतर इंसान बनने में मदद मिलती है।"
सुष्मिता सेन को पिछले साल दिल का दौरा पड़ा था और उन्होंने एंजियोप्लास्टी करवाई थी। वह अपने सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपनी सेहत के बारे में बात की थीं। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने बिना देरी किए अपना इलाज कराया और अच्छी जीवनशैली अपनाई।
ये भी पढ़ें: Sushmita Sen Story: कैसे एक पेटीकोट दर्जी ने बदली सुष्मिता की किस्मत? 2 साल बाद पर्दे पर दी 'दस्तक'












Click it and Unblock the Notifications