सुष्मिता सेन ने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से किया ब्रेकअप! कपल के बारे में सामने आई ये बात
मुंबई,

सुष्मिता और रोहमन की ओर से नहीं आया कोई बयान
ईटाइम्स ने सुष्मिता और रोहमन से जुड़े एक करीबी के हवाले से जानकारी दी है कि दोनों का का ब्रेकअप हो चुका है और अब दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। इस खबर को लेकर अभी तक सुष्मिता या रोहमन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में इस खबर में कितनी सच्चाई है, इसको लेकर कोई दावा हम नहीं कर सकते हैं। वहीं इस खबर के आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा है। सुष्मिता और रोहमन, दोनों के ही फैंस इस खबर को सुनकर परेशान हैं।

कई साल से साथ में सुष्मिता और रोहमन
इन दिनों वेब सीरीज आर्या को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं सुष्मिता सेन बीते कई साल से रोहमन शॉल के साथ रिलेशन में हैं और अक्सर ही दोनों साथ नजर आते रहे हैं। दोनों की उम्र में काफी बड़ा फासला है। रोहमन उम्र में सुष्मिता से 15 साल छोटे हैं। इसका दोनों के रिश्ते पर कभी कोई असर नहीं देखा गया है। हालांकि अब दोनों के बीच अलगाव की बात सामने आ रही है।
अर्जुन कपूर ने आलिया को बताया बेस्ट किसर, बोले- उसके साथ किसिंग का अलग मजा

सुष्मिता की बेटियों के साथ भी रोहमन का रहा अच्छा रिश्ता
सुष्मिता की दो बेटियां रिनी और अलीशा हैं। रोहमन के रिनी और अलीशा से भी अच्छे रिश्ते थे। कुछ समय पहले रोहमन से सुष्मिता संग शादी को लेकर सवाल हुआ था तो उन्होंने कहा था कि हम एक परिवार ही हैं। सुष्मिता की बेटियां मेरे लिए भी बेटियां हैं। कभी मैं बच्चों के लिए पिता की तरह होता हूं तो कभी दोस्त की तरह। हम एक आम फैमिली की तरह ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications