हार्ट अटैक के बाद फिर बढ़ रहीं सुष्मिता सेन की एक्स ब्वॉयफ्रेंड संग नजदीकियां? वीडियो देख फैंस उठा रहे सवाल
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल क साथ एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों वर्कआउट करते दिख रहे हैं।

Sushmita Sen Rohman Shawl Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को एक महीने पहले हार्ट अटैक आया था। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी थी। हालांकि अब एक्ट्रेस की हेल्थ में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। वह अब अपने काम पर पूरा फोकस कर रही हैं। अब एक्ट्रेस ने अपने वर्कआउट का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसमें उनके साथ उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने सवालों की झड़ी लगा दी है।
फिर करीब आए सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल?
सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट की एक वीडियो शेयर की है। इसमें एक्ट्रेस अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन इस वीडियो के कैप्शन में जो उन्होंने लिखा उसे देख फैंस न सवालों की बौछार लगा दी। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'इच्छाशक्ति इकलौता रास्ता है! 36 दिन बीत गए और अब अधिक ट्रेनिंग की जरूरत है! मैं जल्द ही 'आर्या' की शूटिंग के लिए जयपुर निकल रही हूं। और ये हैं मेरे सबसे प्यारे लोग, जो हमेशा मेरे साथ हैं। ठीक होने में मेरी मदद कर रहे हैं।'

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ये उम्मीद लगा रहे हैं कि दोनों फिर से रिलेशनशिप में आ गए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'रोहमन के साथ देखकर अच्छा लगा।' एक ने लिखा, 'आप दोनों फिर रिलेशनशिप में आ गए हैं क्या?' इतना ही नहीं कुछ फैंस ने सलाह तक दी कि दोनों शादी कर लो। फिलहाल एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एक्ट्रेस को आया था हार्ट अटैक
आपको बता दें कि, सुष्मिता सेन को कुछ दिनों पहले हार्ट अटैक आया था। जानकारी के मुताबिक, एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद आनन-फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया। उनके हार्ट में 95 प्रतिशत ब्लॉकेज पाई गई थी, जिसकी वजह से डॉक्टरों को एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी। यह बात खुद सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए बताई।












Click it and Unblock the Notifications